विज्ञापन

1,100 करोड़ की फिल्म में दीपिका पादुकोण- शाहरुख खान की बनी थी जोड़ी, 3 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस ने कही दिल छू लेने वाली बात

दीपिका पादुकोण स्टारर 'जवान' के आज तीन साल पूरे हो गए हैं, ऐसे में इस खास मौके कर चलिए दीपिका द्वारा शाहरुख खान के साथ काम करने के बारे में किए गए बातों पर एक बार फिर नजर डालते हैं.

1,100 करोड़ की फिल्म में दीपिका पादुकोण- शाहरुख खान की बनी थी जोड़ी, 3 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस ने कही दिल छू लेने वाली बात
1,100 करोड़ की फिल्म में दीपिका पादुकोण- शाहरुख खान की बनी थी जोड़ी
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण स्टारर 'जवान' के आज तीन साल पूरे हो गए हैं, ऐसे में इस खास मौके कर चलिए दीपिका द्वारा शाहरुख खान के साथ काम करने के बारे में किए गए बातों पर एक बार फिर नजर डालते हैं. पठान में दीपिका का ऐश्वर्या राठौर का किरदार भले ही एक एक्सटेंडेड कैमियो था, लेकिन अपने काम से उन्होंने एक बात साफ कर दिया था कि किरदार की लंबाई उनके लिए मायने नहीं रखती थी. दीपिका के लिए हमेशा से किरदार और उसकी मौजूदगी से कहानी पर पढ़ने वाला असर जरूरी रहा है.

ऑन बोर्ड आने के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा, "उन्होंने मुझे पूरा नरेशन सुनाया और ऐश्वर्या के इस बेहद खास हिस्से के बारे में बताया. मेरे लिए यह मायने नहीं रखता था कि किरदार कितना लंबा है. बल्कि मेरे लिए यह मायने रखता था कि इस किरदार का पूरी फिल्म पर कितना असर पड़ेगा.तो मेरे लिए यह दो वजहों से था, पहली वजह यह है कि हर कोई मेरे उनके लिए प्यार के बारे में जानता है. जब भी उन्हें मेरी जरूरत होगी, मैं हमेशा उनके लिए मौजूद रहूंगी.

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फीमेल एक्शन फिल्म तो तापसी पन्नू के हाथ से निकली फिल्में, अब वहीं फिल्म नेटफ्लिक्स पर बनीं नंबर वन   

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन फिल्म इतनी खास थी कि अगर यह किरदार मुझे न मिलकर, किसी भी दूसरे एक्टर को ऑफर किया जाता, तो भी वह इसे खुशी खुशी जरूर हां करता, क्योंकि यह उस नजरिए के बारे में था. मुझे लगता है कि यहां हम सभी ने उस नजरिए में अपना योगदान दिया है. यह मायने नहीं रखता था कि आपका किरदार कितना लंबा या बड़ा या छोटा था, बल्कि मायने यह रखता है कि हम कौन सी कहानी सुना रहे हैं और इस फिल्म का हमारे दर्शकों की जिंदगी पर कितना असर पड़ने वाला है."

दीपिका पादुकोण द्वारा उनके स्टेटमेंट में कही हुई बातें कहना होगा कि सच में स्क्रीन पर देखने मिला. ऐश्वर्या राठौर की किरदार में वह फिल्म की एक मजबूत कड़ी ही नहीं बल्कि एक भावनात्मक मजबूती बनकर सामने आईं. उनके जबरदस्त इंट्रोडक्शन से लेकर उनकी दिल को छू लेने वाली कहानी तक, इस किरदार ने दर्शकों को अपने साथ बांध लिया. इसी वजह से दर्शकों द्वारा उन्हें प्यार से 'जवान की जान' कहे जाने पर हैरानी नहीं होती. 

यह भी पढ़ें-' करण जौहर ने मिर्जापुर द मूवी का फर्स्ट डे शो, रिव्यू करते हुए लिखा, सॉलिड, कड़क, मसालेदार राइड 

दीपिका द्वारा शाहरुख खान के लिए जाहिर किया जाने वाला प्यार बिना कहे भी नजर आता है, क्योंकि जवान के बाद शाहरुख खान संग दीपिका पादुकोण की जोड़ी किंग में एक बार फिर से साथ नजर आने वाली है. उनकी शानदार केमिस्ट्री 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'पठान' और 'जवान' में देखी जा चुकी है. ऐसे में दर्शकों की निगाहें अब उनकी साथ में आने वाली फिल्म 'किंग' पर टिकी हुई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jawan Movie, Jawan Movie 2023, Jawan Movie Action Scenes, Jawan Movie Actor, Jawan Movie Big Records
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com