- Dance Viral Video: बेटी का डांस वीडियो वायरल
- बेटी का डांस देख माता पिता हुए इमोशनल
- बेटी को देख पिता के नहीं रुके आंसू
After Watch Daughter dance on Marriage parents Starts Crying: लड़कियों को पापा की परी कहा जाता है क्योंकि बेटियां हमेशा ही पापा की नजरों में किसी परी से काम नहीं होतीं. इंटरनेट पर भी पिता और बेटी के दिल छू लेने वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जैसे देखकर एक तरफ आपकी आंखें नम होंगे तो दूसरी तरफ गुस्सा भी आएगा और हंसी भी. कुल मिलाकर पिता और बेटी का ये वीडियो कई सारे इमोशंस से भरा पड़ा है. वीडियो में शादी के स्टेज पर डांस कर रही एक दुल्हन अपनी परफॉर्मेंस में इतना खो गई कि रोते हुए अपने पापा को चुप करवाने की जहमत तक नहीं उठा पाई.
बेटी की विदाई की सोचकर जहां पापा जार जार रोए जा रहे थे वहीं स्टेज पर डांस कर रही बेटी ने पापा की बजाय डांस को पूरा करने में पूरा फोकस लगाया. ऐसे में लोग जहां पापा की परी की खिंचाई कर रहे हैं वहीं कुछ लोग बेचारे पिता को लेकर भी अफसोस जता रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Let me complete the performance, my crying father can wait ???? pic.twitter.com/dupIaLVOuQ
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) October 25, 2023
पिता रोता रहा और बेटी करती रही डांस
ट्विटर पर पकचिकपक राजा बाबू नाम के यूजर ने इस मजेदार वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी से पहले की संगीत सेरेमनी में दुल्हन फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के एक गाने पर डांस कर रही है. इस इमोशनल गाने पर पीछे खड़े पिता की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वो बेटी को गले लगाकर रोने लगते हैं. ऐसे में बेटी पिता के गले लगा कर उन्हें चुप करने की कोशिश करती है लेकिन म्यूजिक की बीट में थिरकते हुए वापस अपनी परफॉर्मेंस में लौट आती है. लड़की उसे वक्त अपने डांस को ज्यादा तवज्जो देती है जब पिता बेटी की विदाई से पहले इमोशनल होकर रोए जा रहे हैं.बेटी का हैरान कर देने वाला रिएक्शन लोगों को वाकई हैरत में डाल रहा है. यूजर इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. नए जमाने की शादियों पर कई लोगों ने अजीबोगरीब कमेंट्स किए हैं.
लोगों ने लड़की को सुनाई खरी खोटी
इस वीडियो पर कई यूजर ने जमाने के रीति रिवाजों में आए बदलाव पर भी फोकस किया है. एक यूजर ने लिखा है - बेचारे पिता, बेटी ने पापा की बजाय डांस पर फोकस कर डाला. दूसरे यूजर ने लिखा है - अच्छा है कि ये चीजें हमारे जमाने में नहीं होती थी. एक यूजर ने लिखा है - अरे पापा 15 दिन से डांस की तैयारी कर रही थी, डांस तो पूरा होने दो. कई लोगों ने इसे नौटंकी तक कह डाला है. कुछ भी कहिए, लेकिन वीडियो शानदार तरीके से सोशल मीडिया पर हिट हो गया है. इसे देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं