साउथ की फिल्मों की इन दिनों भारत के हर बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला है. कुछ सालों में केजीएफ, जेलर, कांतारा, पुष्पा और विक्रम जैसी फिल्मों ने बड़े पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. साउथ की कुछ फिल्मों का बजट भी काफी कम होता है और यह फिल्में जब रिलीज होती हैं तो अपने बजट से कई गुना कमाई करती हैं. आज हम आपको साउथ की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं.
हम बात कर रहे हैं फिल्म विदुथलई पार्ट-1 की. यह फिल्म इस साल 31 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. विदुथलई पार्ट-1 में सोरी, विजय सेतुपति, भवानी श्री और एस चंदन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे. फिल्म विदुथलई पार्ट-1 एक कम बजट की फिल्म थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. इस फिल्म का कुल बजट 20 करोड़ रुपये था. विदुथलई पार्ट-1 भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शानदार कमाई की थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 55 करोड़ से ज्यादा रुपये कमाए थे. फिल्म ने 46.9 करोड़ रुपये अकेले भारत में कमाए थे. विदुथलई पार्ट-1 में विजय सेतुपति की एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई. यह तमिल फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर मौजूद है. विदुथलई पार्ट-1 को आईएमडीबी पर 8.3 की रेटिंग भी मिली हुई है. इस फिल्म की कहानी एक पुलिस ऑफिसर की है, जो एक अलगाववादी नेता की गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाता है. आपको बता दें कि हाल ही में विजय सेतुपति ने शाहरुख खान की फिल्म जवान में विलेन का रोल किया था. जिसे खूब पसंद किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं