Viduthalai: साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले विजय सेतुपती और सूरी की सुपरहिट फिल्म 'विद्युतलई' के पहले पार्ट ने कम बजट के बावजूद धमाकेदार ओपनिंग करके दुनियाभर में छप्पर फाड़कर कमाई की थी. बता दें कि इस तमिल क्राइम थ्रिलर ने काफी शानदार परफॉरमेंस देकर विजय के फैंस को खुश कर दिया था. पुलिस अधिकारी और विद्रोही नेता के बीच की शानदार कहानी के चलते विद्युतलई ने काफी शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. इस फिल्म की सफलता से उत्साहित होकर मेकर्स ने विद्युतलई पार्ट 2 बनाने का प्लान किया है और अगले साल फैंस विद्युतलई के पार्ट 2 को देख सकेंगे.
बीस करोड़ का बजट और छप्पर फाड़ कमाई
विद्युतलई में विजय सेतुपति के साथ-साथ साउथ एक्टर सूरी ने शानदार एक्टिंग करके लोगों को अपना दीवाना बना लिया था. इसके अलावा फिल्म में भवानी स्त्रे, राजीव मेनन, प्रकाश राज ने भी काबिलेतारीफ काम किया है. फिल्म में जहां सूरी पुलिस अधिकारी की भूमिका में है, वहीं विजय सेतुपति ने अलगाववादी नेता का किरदार प्ले किया है. डायरेक्टर वेत्रीमारन निर्देशित विद्युतलई पार्ट वन का बजट सिर्फ 20 करोड़ था जबकि अपनी शानदार स्टाक कास्ट और कहानी के चलते इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 55 करोड़ की कमाई कर डाली और ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में शुमार हो गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगले साल रिलीज होगी 'विद्युतलई पार्ट 2'
विद्युतलई पार्ट 1 की सक्सेस को देखकर मेकर्स ने पिछले दिनों विद्युतलई पार्ट 2 की शूटिंग शुरू कर दी थी. आपको बता दें कि पार्ट 2 की शूटिंग अब एक महीने की बची है और फिल्म जल्द ही पूरी हो जाएगी. इस वक्त फिल्म में विजय सेतुपती, सूरी और मंजू वॉरियर के सीन फिल्माए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म के दूसरे पार्ट का एक्शन काफी जबरदस्त होगा. मेकर्स इस फिल्म को 2024 की गर्मियों में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं