Viduthalai Part 2 Trailer: महाराजा और जवान फेम एक्टर विजय सेतुपती की फिल्म विदुथलाई पार्ट 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म को वेत्रीमारन ने डायरेक्ट किया है. इसका ट्रेलर बहुत ही कमाल है. विजय सेतुपती को फिल्म में हंसिया से जोरदार अंदाज में एक्शन करते हुएओ देखा जा सकता है. विदुथलाई पार्ट 1 पिछले साल रिलीज हुआ था. फिल्म को खऊब पसंद किया गया था, और फिल्म में विजय सेतुपती और सूरी की एक्टिंग को खूब पसंद भी किया गया था. अब एक बार फिर दोनों धुरंधर एक्टरों की वापसी हो गई है और ट्रेलर में ही तूफान का आगाज दिख रहा है.
एलरेड कुमार निर्मित और वेत्रिमारन निर्देशित फिल्म Viduthalai Part 2 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है, जिसमें अभिनेता विजय सेतुपति, सूरी, मंजू वारियर और भवानी श्री नजर आएंगे. विदुथलाई 2 में म्यूजिक इलयाराजा का है. निर्देशक वेत्रिमारन ने कहा, 'फिल्म बनाने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत होती है. फिल्म की सफलता के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप जिस बात पर विश्वास करें दूसरे उस पर आंख मूंदकर विश्वास करें. हमने फिल्म दिसंबर 2020 में ही शुरू कर दी थी. लगभग चार साल हो गए.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Viduthalai Part 2 Trailer
Viduthalai Part 2 के एक्टर ने विजय सेतुपति ने कहा, 'सूरी जैसे एक्टर के साथ काम करना एक बड़ा मौका था. उन्होंने अद्भुत अभिनय किया है. यह एक ऐसी फिल्म है जिसके सफल होने का दावा केवल वेत्रिमारन ही कर सकता है. हमने उन्हें एक भी दिन थका हुआ नहीं देखा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं