Viduthalai Part - 2 1 Days Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की गूंज सुनने को मिल रही है. लेकिन इस हफ्ते इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से टकराने 1000 करोड़ की फिल्म के विलेन यानी एक्टर विजय सेतुपति अपनी नई फिल्म लेकर आए हैं, जिसने पहले ही दिन पुष्पा 2 के 16वें दिन के कलेक्शन को कड़ी टक्कर दे दी है. इतना ही नहीं बॉलीवुड की फिल्म वनवास, जिसमें गदर 2 एक्टर उत्कर्ष और नाना पाटेकर नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर पटखनी दे दी है. इसके चलते विजय सेतुपति की फिल्म चर्चा में आ गई है.
फिल्म का नाम है विदुथलई पार्ट 2, जो की कॉलीवुड फिल्म है. इसमें विजय सेतुपति के अलावा सूरी मुथुचामी और मंजु वॉरियर सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करते हुए नजर आ रहे हैं. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई विदुथलई ने पहले दिन 7 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसमें 6.6 करोड़ तेलुगू से और 40 लाख तेलुगू से कमाए हैं. वहीं फिल्म का बजट 50 करोड़ का बताया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुष्पा 2 की बात करें तो 16वें दिन 13.75 करोड़ की कमाई करने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म ने तेलुगू में केवल 2.4 करोड़ का कलेक्शन किया है. जबकि तमिल में 30 लाख की कमाई अपने नाम की है. वहीं बॉलीवुड फिल्म वनवास की बात करें तो 20 दिसंबर को आई इस फिल्म ने केवल 60 लाख का ही कलेक्शन अपने नाम किया है, जिसके चलते विदुथलई 20 दिसंबर की विनर साबित हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं