सुनील शेट्टी बॉलीवुड के जाने- माने एक्टर हैं और उन्होंने एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दी हैं. हाल ही में उनसे साउथ वर्सेस बॉलीवुड को लेकर सवाल पूछा गया. सलाव का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि बाप तो हमेशा बाप ही रहेगा. दरअसल हाल ही में अपकमिंग फिल्म "मेजर"(Major) के ट्रेलर लॉन्च के दौरान साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) से उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसपर उन्होंने कहा कि बॉलीवुड वाले मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकते. यह मुद्दा अब गरमाता जा रहा है. इसपर तमाम सेलिब्रिटीज अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
दरअसल महेश बाबू ने अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कहा था कि मैं अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता, बॉलीवुड मुझे अफॉर्ड नही कर सकता. इससे पहले साउथ एक्टर किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच भी सोशल मीडिया के जरिए बयानबाजियां हो चुकी है. यहीं नहीं इस विवाद में रामगोपाल वर्मा, सोनू सूद और सोनू निगम समेत कई सेलेब्स अपनी राय दे चुके हैं. हाल ही में साउथ की कुछ फिल्में देश और दुनिया में हिट होने के बाद साउथ एक्टर्स बॉलीवुड को लेकर बयानबाजियां करने लगे हैं और खुद को बेहतर बताने लगे हैं.
सुनील ने एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत में कहा, कुछ भी कहो, बाप, बाप होता है. "मुझे लगता है कि बॉलीवुड वर्सेज साउथ इंडस्ट्री का सीन सोशल मीडिया पर क्रिएट किया गया है. हम भारतीय हैं और अगर ओटीटी प्लेटफॉर्म को देखा जाए तो वहां भाषा मैटर नहीं करती, कंटेंट मैटर करता है. मैं भी साउथ से आता हूं, लेकिन मेरी कर्मभूमि मुंबई है तो मैं मुंबईकर कहलाना पसंद करता हूं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऑडियंस ये डिसीजन ले रही है कि कौन सी फिल्म उन्हें देखनी चाहिए और कौन सी नहीं देखनी चाहिए. हमारी समस्या ये है कि हम ऑडियन्स को भूल चुके हैं. सिनेमा हो या ओटीटी, बाप, बाप रहेगा बाकी के फैमिली मेंबर्स, फैमिली मेंबर्स रहेंगे. बॉलीवुड तो हमेशा बॉलीवुड ही रहेगा. हमें सोचना चाहिए, क्योंकि यह सच है कि आज के समय में कंटेंट ही किंग है.
इसे भी देखें :मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं माधुरी दीक्षित, दिखा अलग अंदाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं