विज्ञापन

1994 में आया था सुनील-करिश्मा का सुपरहिट गाना 'हाय हुक्कू हाय हुक्कू’, जानते हैं कितनी बार कुमार सानू-पूर्णिमा ने बोला था हाय और हुक्कू

1994 में सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर की एक फिल्म आई थी. जिसमें 'हाय हुक्कू हाय हुक्कू' गाना आया था. अब मजेदार यह है कि क्या आप जानते हैं इस गाने में कुमार सानू और पूर्णिमा ने कितनी बार हाय और हुक्कू शब्दों का इस्तेमाल किया था?

1994 में आया था सुनील-करिश्मा का सुपरहिट गाना 'हाय हुक्कू हाय हुक्कू’, जानते हैं कितनी बार कुमार सानू-पूर्णिमा ने बोला था हाय और हुक्कू
सुनील शेट्टी-करिश्मा कपूर का सुपरहिट गाना, कितनी बार आया हाय और हु्क्कू शब्द
नई दिल्ली:

हिंदी गानों के हिट होने के पीछे वजह होती है उसके बोल, संगीत और गायिकी. इसके साथ ही इन गानों मे नजर आने वाले सितारे भी इनकी कामयाबी में बड़ी भूमिका निभाते हैं. कई गानें ऐसे होते हैं जो अमर हो जाते हैं तो कई भुला दिए जाते हैं. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसमें दो शब्दों का बार-बार इस्तेमाल किया गया. इतनी बार इस्तेमाल किया गया कि गाना बेशक भूल जाएं, लेकिन ये दो शब्द आप भुलाए नहीं भूलेंगे. आज हम बात करेंगे 1994 में आई फिल्म की जिसमें करिश्मा कपूर, सुनील शेट्टी जैसे कलाकारों का बोलबाला था. ये वो साल था जब सुनील शेट्टी ने एक के बाद 4 लगातार हिट फिल्में दी थी. जिसमें से एक थी गोपी-किशन. इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट हुए थे. लेकिन इसका एक गाना ऐसा था जो सिर्फ हिट नहीं बल्कि रिक्रेएट भी हुआ और  इस गाने का पाकिस्तान में एक वर्जन बना था, जिसका टाइटल "हाय रब्बा हाय रब्बा" था. ये गाना 1995 में रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म शेरा मलंग का हिस्सा था. इस गाने की खासियत थे इसके दो शब्द जो बार-बार गाने में रिपीट हुए. 

गाने की खासियत

इस फिल्म में कुल 6 गाने थे और सारे ही सुपरहिट साबित हुए. लेकिन इसका एक गाना जिसने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा वो था "हाय हुक्कू हाये हुक्कू हाये हाये" इस गाने को आपने भी सुना होगा और इस पर नाचे भी होंगे. लेकिन क्या आपने कभी गौर फरमाया कि इस गाने में हाय और हुक्कू शब्द कितनी बार आया है. गाने के बोल इस तरह हैं-

ये भी पढ़ें: 1963 में लता मंगेशकर ने गाया था 'लाल लाल होठवा से' गाना, कुमकुम की अदाओं ने जीता दिल तो चित्रगुप्त के म्यूजिक से बना अमर

हाय हुक्कू, हाय हुक्कू, हाय हाय
ये लड़की मेरे सामने
मेरा दिल लिए जाए जाए जाए
चोरी चोरी देखे आँखें झुकाए
माने ना कहना बातें बनाए
जा दीवाने छोड़ बहाने
अब तो चैन ना आए आए आए
जाने ना कैसा जादू किया है
प्यार का मुझको दर्द दिया है
इसकी अदा सबसे जुदा

इस गाने में 40 बार हाय शब्द आया है और हुक्कू शब्द 34 बार आया है. इस गाने के बोल समीर अंजान ने लिखे थे, जिसे आनंद मिलिंद का संगीत था. कुमार सानू और पूर्णिमा की आवाज में सजा ये गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है. सुनील शेट्टी-करिश्मा कपूर के मजेदार अंदाज, चुलबुलेपन और डांस ने इस गाने में चार चांद लगा दिए. 

सुनील-करिश्मा का कमाल 

इस फिल्म में सुनील शेट्टी डबल रोल मे नजर आए थे. ये पहली बार था जब वो किसी फिल्म में डबल किरदार निभा रहे हों. सुनील के साथ इस फिल्म में शिल्पा शिरोडकर और करिश्मा कपूर ने लीड रोल प्ले किया था.  बता दें कि इस फिल्म में पहले दिव्या भारती को कास्ट किया गया था, लेकिन करिश्मा कपूर ने उनको रिल्पेस किया और अपने करियर की एक सुपरहिट फिल्म दी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gopi Kishan Film, Sunil Shetty All Hit Movies, Karisma Kapoor Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com