आजकल सिनेमाघरों में रिलीज के बाद कई फिल्में हफ्ते भर में ही ओटीटी पर भी आने लगी हैं. यहीं नहीं ओटीटी का क्रेज इतना बढ़ गया है कि कई फिल्में तो सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ही रिलीज हो रही हैं. वहीं बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर आते ही औंधे मुंह गिरीं. कुछ तो ऐसी भी रहीं, जिनका हाल कब आईं और कब चली गईं वाला रहा. लेकिन यहीं फिल्में जब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं तब जबरदस्त हिट रहीं. इस लिस्ट में अजय देवगन से लेकर आमिर खान जैसे सुपरस्टार तक की फिल्में शामिल हैं.
लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को थिएटर में गिने-चुने ही दर्शक मिले, लेकिन जब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया तो जबरदस्त दर्शक मिले और यह हिट हुई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रनवे 34
बॉलीवुड के दमदार एक्टर में गिने जाने वाले अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन जब यह अमेजन प्राइम वीडियो पर आई तो छा गई. दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया.
जर्सी
शाहिद कपूर की 'जर्सी' भी सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर सकी लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसे जबरदस्त तरीके से पसंद किया गया. फिल्म दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही.
अनेक
अपनी एक्टिंग से हर किसी को दीवाना बनाने वाले आयुष्मान खुराना की 'अनेक' भी बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी ही साबित हुई लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'अनेक' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और फिल्म हिट हो गई.
थप्पड़
एक्ट्रेस तापसी पन्नू की 'थप्पड़' 2020 में रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. जब इसे अमेजॉन प्राइम पर रिलीज किया गया तो यह हिट हुई और नतीजा यह रहा कि फिल्मफेयर अवॉर्ड 2021 में इस फिल्म के लिए तापसी पन्नू को बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं