बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. एक्ट्रेस लगातार अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैन्स का ध्यान खींच रही हैं. बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बीच समुद्र में नाव पर खड़े होकर 'यह लड़की पागल है' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो में बिपाशा के साथ उनके पति और उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में सभी जहाज पर खड़े होकर बादशाह का सुपरहिट गाना यह लड़की पागल है पर डांस कर रहे हैं. बिपाशा बसु (Bipasha Basu Video) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे अभी तक 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बिपाशा बसु ने इससे पहले भी अपनी मालदीव डायरी से पति करण सिंह ग्रोवर संग कई तस्वीरें और वीडियो फैन्स के बीच शेयर की, जो खासी सुर्खियों में रहीं.
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) अब पहले की तरह फिल्मों में ज्यादा एक्टिव तो नहीं रहती हैं, लेकिन फैन्स के दिलों पर वो आज भी राज करती हैं. एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म अलोन में देखा गया था. बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अजनबी' से की. बॉलीवुड के साथ-साथ उन्होंने तमिल, तेलगु, बंगाली और इंग्लिश फिल्मों में सफलता हासिल की है. बिपाशा बसु को उनके काम के लिए कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. बिपाशा ने राज, चोर मचाये शोर, मेरे यार की शादी, गुनाह, जिस्म, जमीन और धूम 2 जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं