'भाबीजी घर पर हैं' टीवी का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो है. इस शो में अभिनेता आसिफ शेख यानी विभूति नारायण मिश्रा और अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे के किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं. अंगूरी भाभी के लिए विभूति नारायण मिश्रा का प्यार भी दर्शकों के दिलों को जीतता है. अब विभूति नारायण मिश्रा को अंगूरी भाभी के लिए फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है.
एंड टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'भाबीजी घर पर हैं' का एक वीडियो प्रोमो रिलीज किया है. जिसमें विभूति नारायण मिश्रा अंगूरी भाभी के लिए रोते नजर आ रहे हैं. दरअसल वीडियो में वह इसलिए रो रहे हैं क्योंकि अंगूरी भाभी ने मॉर्डन कॉलोनी को छोड़ने का फैसला कर लिया है. वीडियो में तिवारी जी विभूति नारायण मिश्रा और अनीता भाभी को आकर बताते हैं कि अंगूरी मॉर्डन कॉलोनी छोड़कर हमेशा के लिए जा रही है
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
यह सुनने के बाद विभूति नारायण मिश्रा हैरान हो जाते हैं और फूट-फूटकर रोने लगते हैं. वीडियो प्रोमो में दिखाया है कि वह अंगूरी भाभी को मॉर्डन कॉलोनी छोड़ने के लिए मना करते हैं और कहते हैं कि अगर उन्हें जाना है कि सबसे पहले उनकी लाश के ऊपर से जाना होगा. 'भाबीजी घर पर हैं' से जुड़ा यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. विभूति नारायण मिश्रा और अंगूरी भाभी के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
'भाबीजी घर पर हैं' को घर-घर में खूब पसंद किया जाता है. छोटे पर्दे के इस शो से जुड़े हर किरदारों से दर्शक अच्छे से जानते हैं. 'भाबीजी घर पर हैं' के कलाकार भी काफी सुर्खियों में बने रहते हैं. इस शो में अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे और अभिनेता आसिफ शेख यानी विभूति नारायण मिश्रा की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं. अब एक बार फिर से विभूति नारायण मिश्रा और अंगूरी भाभी सुर्खियों में हैं. जिसमें दोनों एक गार्डन में घूमते दिखाई दे रहे हैं. फैंस भी वीडियो को पसंद कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं