विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2020

Baaghi 3 Box Office Collection Day 6: टाइगर की 'बागी 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, किया ताबड़तोड़ प्रदर्शन

Baaghi 3 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'बागी 3 (Baaghi 3)' का धमाकेदार प्रदर्शन छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी रहा.

Baaghi 3 Box Office Collection Day 6: टाइगर की 'बागी 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, किया ताबड़तोड़ प्रदर्शन
Baaghi 3 Box Office Collection Day 6: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड
  • टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया ताबड़तोड़ प्रदर्शन
  • अजय देवगन की 'तान्हाजी' का 'बागी 3' ने तोड़ा रिकॉर्ड
  • दर्शकों को खूब पसंद आ रही है फिल्म
नई दिल्ली:

Baaghi 3 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'बागी 3 (Baaghi 3)' का धमाकेदार प्रदर्शन छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी रहा. होली के दिन तो फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की ही थी, साथ ही बीते दिन भी टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचा कर रख दिया. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक एक्शन और स्टंट का डबल डोज लिये टाइगर की 'बागी 3' ने छठे दिन 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस हिसाब से फिल्म ने छह दिनों में ही 83 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि, यह आंकड़े 'बागी 2' के मुकाबले थोड़े कम हैं. 

कपिल शर्मा शो की भूरी की पूल फोटो हुई वायरल, बोलीं- हम क्या पहनें और क्या नहीं...

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'बागी 3' (Baaghi 3) गुजरात में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रही है. पांच दिनों में ही 'बागी 3' ने गुजरात में करीब 11.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. यह कमाई हाल ही में रिलीज हुई 'तान्हाजी', 'गुड न्यूज' और 'दबंग 3' के मुकाबले कई बेहतर है. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक टाइगर और श्रद्धा कपूर स्टारर 'बागी 3' ने पहले दिन 17.50 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 16.03 रुपये, तीसरे दिन 20.30 करोड़ रुपये, चौथे दिन 9.06  करोड़ रुपये और पांचवें दिन 14.05 रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि, जिस हिसाब से फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट थी, उस हिसाब से फिल्म कमाई कर पाने में थोड़ी पीछे रही है. 

हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी संग होली पर मचाया हुड़दंग, अब वायरल हो रही हैं Photos

बता दें कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'बागी 3 (Baaghi 3)' की कहानी रॉनी और उसके भाई विक्रम यानी रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की है. रॉनी बेशक उम्र में छोटा है लेकिन वह विक्रम का रक्षक है. विक्रम को खरोंच भी आ जाए तो रॉनी सामने वाले के खून की नदियां बहा देता है. एक दिन जिंदगी में कुछ ऐसा तूफान आता है कि रॉनी को विक्रम को बचाने के लिए सीरिया जाना पड़ता है, और यहां उसका मुकाबला किसी एक दुश्मन नहीं बल्कि एक देश के साथ है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baaghi 3 Box Office Collection Day 6, Baaghi 3 Collection Day 6, Baaghi 3 Fifth Day Collection, Baaghi 3 Release, Tiger Shroff, Riteish Deshmukh, Shraddha Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com