विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2022

मालदीव में जमकर साइकिल चलाती नजर आईं अनुष्का शर्मा, Video शेयर कर बोलीं- बेस्ट मेमोरीज

अनुष्का शर्मा फिलहाल पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं.

मालदीव में जमकर साइकिल चलाती नजर आईं अनुष्का शर्मा, Video शेयर कर बोलीं- बेस्ट मेमोरीज
अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ताजा तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करते हुए देखी जाती हैं. अनुष्का शर्मा ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जिस पर उनके फैन्स ने बहुत प्यार बरसाया था. अब इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस ने अपना एक नया वीडियो शेयर कर दिया है, जो कि लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपने वेकेशन को पूरी तरह एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं.

वीडियो में अनुष्का शर्मा अलग-अलग कपड़ों में साइकिल चलाती हुई दिख रही हैं. अनुष्का सबसे पहले वीडियो में साइकिल चलाती नजर आती हैं, जिसमें वे कैमरे को मुस्कुराते हुए पोज भी देती हैं. इसके बाद सेम साइकिल पर अनुष्का को अलग-अलग आउटफिट में देखा जा सकता है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है, "मेरे दो प्यारे लोगों के साथ बेस्ट मेमोरीज. पेडल मी बैक". अनुष्का के इस पोस्ट को कुछ ही देर में लाखों से भी अधिक व्यूज आ गए हैं. 

अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट को फैन से लेकर सेलेब्स तक पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स के भी ताबड़तोड़ कमेंट्स पोस्ट पर आ रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "मैम आप बहुत क्यूट लग रही हो". अधिकतर लोग इस वीडियो पर दिल और फायर इमोजी कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें, अनुष्का शर्मा फिलहाल पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Anushka Sharma Video, Anushka Sharma Maldives Vacation, Anushka Sharma Cycling Video, Virat Kohli, Anushka Sharma Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com