अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं. यह कपल लोगों को कपल गोल्स देने से भी पीछे नहीं रहता. विराट और अनुष्का से लोग इतना प्यार करते हैं कि उन्होंने उन्हें विरुष्का के नाम से फेमस कर दिया है. दोनों का कोई भी वीडियो या तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है. इसी क्रम में एक बार फिर इस कपल का वीडियो सामने आया है, जो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनुष्का और विराट के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. वीडियो में हमेशा की तरह दोनों अडोरेबल लग रहे हैं.
अनुष्का और विराट के इस लेटेस्ट वीडियो को विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में आप कपल को पैपराजी के लिए पोज देते हुए देख सकते हैं. वीडियो में अनुष्का थोड़ी लड़खड़ाती हुई भी नजर आती हैं, जिसे देख कुछ लोग यह कह रहे हैं कि उन्होंने ड्रिंक कर रखी है. वहीं विराट के हाथ से उनका मास्क गिरते हुए भी देखा जा सकता है, जिसे वे उठाते हैं और कैमरे को पोज देने लगते हैं. दोनों कुछ देर खड़े होकर पैप को पोज देते हैं और वहां से निकल जाते हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस दौरान अनुष्का और विराट दोनों ही बड़े कैजुअल लुक में नजर आए. जहां अनुष्का ने लूज लॉन्ग व्हाइट टी-शर्ट के साथ लाइट ब्लू कलर के डेनिम्स पहने थे और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कैप लगाया था, वहीं विराट कोहली ने शॉर्ट्स, टी-शर्ट और उसके ऊपर शर्ट पहना था. उन्होंने भी लुक को कंप्लीट करने के लिए कैप लगाया था. दोनों अपने-अपने लुक में बहुत ही स्टाइलिश लग रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं