विज्ञापन

7 साल, 5 सीजन, 27 एपिसोड और IMDb रेटिंग 9, मम्मी-पापा और दो बेटों की यह कहानी आज भी OTT की पहली पसंद

OTT पर 7 साल से चल रही वो वेब सीरीज जिसके 5 सीजन और 27 एपिसो़ड आ चुके हैं. कहानी इतनी शानदार कि IMDb पर इसे मिली है 10 में से 9 रेटिंग. जानते हैं नाम?

7 साल, 5 सीजन, 27 एपिसोड और IMDb रेटिंग 9, मम्मी-पापा और दो बेटों की यह कहानी आज भी OTT की पहली पसंद
7 साल पुराना 27 एपिसोड वाली ये वेब सीरीज है मध्यवर्गीय जिंदगी की असली दास्तान
IMDb
नई दिल्ली:

OTT की दुनिया में हॉरर, क्राइम और एक्शन का अपना जलवा है. लेकिन एक ऐसी हिंदी वेब सीरीज भी है जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और मध्यवर्गीय परिवार के रोज के संघर्षों को दिखाती है. सरल भाषा और जिंदगी से जुड़ी बातें चुटकियों में कह जाती है और दिल में उतर जाती है. सात साल से ये सीरीज ओटीटी की दुनिया में अपना दबदबा बनाए हुए है. इसके 5 सीजन में 27 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं. यही नहीं, इसकी IMDb रेटिंग 10 में से 9 है. अगर आप हमारा इशारा नहीं समझे हैं तो बता देते हैं कि ये वेब सीरीज है गुल्लक (Gullak). 

2019 में भरनी शुरू हुई यादों की गुल्लक

सात साल पहले 27 जून 2019 को टीवीएफ ने गुल्लक वेब सीरीज को सोनीलिव (SonyLiv) पर रिलीज किया था. इसके पहले सीजन के 5 एपिसोड ने तुरंत ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी. पापा-मम्मी, अन्नू और अमन के नाम सबकी जुबान पर चढ़ गए थे और मिश्रा परिवार की कहानी हिट हो गई. इसके बाद 15 जनवरी 2021 को इसका दूसरा सीजन आया और इसका पांचवां सीजन 5 जून 2026 को आया था. इस तरह टीवीएफ ने गुल्लक के जरिये दिखा दिया कि भाग-दौड़ भरी जिंदगी में भी उन चीजों को दिखाया जा सकता है जो आज के सिनेमा और छोटे परदे से कहीं गायब हो गई हैं.

कौन बने अन्नू के पापा, कैसे हुए नई एंट्री

सीरीज में जमील खान ने संतोष मिश्रा, गीतांजलि कुलकर्णी ने शांति मिश्रा, वैभव राज गुप्ता और अनंत जोशी ने आनंद मिश्रा उर्फ अन्नू और हर्ष मायर ने अमन मिश्रा के किरदार निभाए. इस सीरीज के लेखक निखिल विजय और दुर्गेश सिंह हैं जबकि इसके डायरेक्टरों मे अमृत राज गुप्ता, कमल नाथ झा और श्रेयांस पांडे हैं. इसके क्रिएटर श्रेयांस पांडे हैं.

कहां हुई है शूट, कैसे मिले अन्नू के पापा

सोनीलिव की वेब सीरीज गुल्ल को मध्य प्रदेश के भोपाल और ग्वालियर में शूट किया गया है. वैसे तो इसके अधिकतर सीन मिश्रा परिवार के घर के रहते हैं. कुछ मौकों पर ही बाहर के सीन दिखाए जाते हैं. पूरे माहौल को इस तरह तैयार किया गया है कि एकदम मध्यवर्गीय परिवार की झलक मिलने लगती है. दिलचस्प यह है कि एक अन्नू के पापा का रोल करने वाले जमील खान ने बताया था कि उन्होंने संतोष मिश्रा के किरजार को झट से हां कर दी थी. इसकी वजह इसकी स्क्रिप्ट थी, जिसे पढ़कर उन्हें बासु चटर्जी और ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्मों की याद आ गई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gullak, OTT, Web Series, Entertainment, SonyLiv
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com