विज्ञापन

जाह्नवी कपूर की बड़ी बहन की 9 खूबसूरत तस्वीरें, एक्टिंग से दूर इस फील्ड में बना रही हैं करियर, अर्जुन की बहन की 5वीं फोटो देख कहेंगे- अप्सरा

बॉलीवुड के सबसे जाने-माने फिल्म परिवारों में से एक से आने के बाद भी वह हमेशा जमीन से जुड़ी रहीं और चमक-दमक से दूर रहीं. आइए अंशुला के बारे में दिलचस्प बातें जानते है.

जाह्नवी कपूर की बड़ी बहन की 9 खूबसूरत तस्वीरें, एक्टिंग से दूर इस फील्ड में बना रही हैं करियर, अर्जुन की बहन की 5वीं फोटो देख कहेंगे- अप्सरा
जाह्नवी कपूर की बहन अंशुला कपूर की 8 खूबसूरत तस्वीरें
नई दिल्ली:

मिस्टर इंडिया, जुदाई, पुकार और नो एंट्री जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्माता बोनी कपूर बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्म मेकर्स में से एक हैं. बोनी ने दो शादियां की थीं. पहली दिवंगत मोना शौरी कपूर से और दूसरी श्रीदेवी से. बोनी कपूर के तीन बच्चे फिल्मों में एक्टिंग करते हैं. अर्जुन कपूर, जान्हनी कपूर और खुशी कपूर. हालांकि उनकी बड़ी बेटी अंशुला कपूर बॉलीवुड से दूर रही रहती हैं. आइए जानते हैं अंशुला कपूर ने चुना है कौन सा करियर और देखें उनकी फोटो. 

Latest and Breaking News on NDTV

बॉलीवुड के सबसे जाने-माने फिल्म परिवारों में से एक से आने के बाद भी वह हमेशा जमीन से जुड़ी रहीं और चमक-दमक से दूर रहीं. आइए अंशुला के बारे में दिलचस्प बातें जानते है.

Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई के इकोल मोंडियल वर्ल्ड स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, अंशुला ने न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बर्नार्ड कॉलेज से अपनी डिग्री हासिल की. वह ​​पढ़ाई में काफी होशियार थीं. उन्होंने स्कूल के नाटकों में भी हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते. लेकिन बावजूद इसके कभी एक्टिंग को प्रोफेशन नहीं बनाया.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें-   वही चेहरा, वही स्टाइल और वही एनर्जी, शम्मी कपूर के हमशक्ल को देख फैंस हुए हैरान बोले- यह पुनर्जन्म तो नहीं ?

दूसरे स्टार किड्स से विपरीत अंशुला ने अभिनय के क्षेत्र में न जाने का फैसला किया है. फिल्मों से परे, उन्होंने कला, टेक्नोलॉजी और समाज सेवा के कामों पर ध्यान केंद्रित करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

Latest and Breaking News on NDTV

एक लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर और कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर, अंशुला ने ऑनलाइन दुनिया में अपनी एक मजबूत जगह बनाई है. वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी बातें शेयर करती हैं, जैसे कि फैशन, फिटनेस, मेंटल हेल्थ और आत्मविश्वास से जुड़े उनके अनुभव.

Latest and Breaking News on NDTV

2025 में, उन्हें 'पावर क्रिएटर अवार्ड्स' में 'लाइफस्टाइल क्रिएटर ऑफ द ईयर' का सम्मान मिला. जुलाई 2025 में न्यूयॉर्क में अंशुला ने स्क्रीनप्ले राइटर रोहन ठक्कर से सगाई कर ली.

Latest and Breaking News on NDTV

सगाई के बाद, पूरे कपूर परिवार ने इस जोड़े की 'गोर धना' रस्म में शिरकत की. इस रस्म में अर्जुन, जान्हवी, खुशी और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर शामिल थे. यह शादी से पहले की एक पारंपरिक रस्म होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें-  आउटसाइडर हो कर भी यह लड़की बनी सिनेमा की सुपरस्टार, विवादों से है नाता, राजनीति की भी हैं धुरंधर, आज है 100 करोड़ की मालकिन

अंशुला अक्सर इस बारे में बात करती हैं कि वह अपनी दिवंगत मां, मोना शौरी कपूर को कितना याद करती हैं. अपनी सगाई के मौके पर उन्होंने अपनी मां को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

Latest and Breaking News on NDTV

मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए अंशुला ने बताया कि रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' से बाहर निकाले जाने के बाद उन्हें PTSD (पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) का पता चला. उन्होंने इस अनुभव को "बेहद मुश्किल" बताते हुए मेंटल हेल्थ अवेयरनेस की अहमियत पर जोर दिया .

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com