विज्ञापन

आम्रपाली दुबे की नई फिल्म रोजा का फर्स्ट लुक रिलीज, बुर्के में नजर आई एक्ट्रेस, कभी दिखी खुशी, कभी गम

आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग बॉस हाउस में गर्दा उड़ाए हुए हैं. वहीं घर से बाहर उनकी अगली फिल्म रोजा के मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक रिलीज कर दी है.

आम्रपाली दुबे की नई फिल्म रोजा का फर्स्ट लुक रिलीज, बुर्के में नजर आई एक्ट्रेस, कभी दिखी खुशी, कभी गम
आम्रपाली दुबे की फिल्म रोजा का फर्स्ट लुक रिलीज
NDTV
नई दिल्ली:

भोजपुरी एक्ट्रेस और यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग बॉस 20 में छाई हुई हैं. काजी तौकीर को लेकर किए गए अपने कमेंट और अपनी बेबाकी की वजह से वह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. बेशक बिग बॉस हाउस में मौजूदगी उनकी लोकप्रियता में इजाफा करने का काम कर रही है तो वहीं उनकी नई फिल्म की पहली झलक भी सामने आ गई है. आम्रपाली दुबे बिग बॉस में हैं लेकिन उनकी फिल्म के मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म रोजा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है.

बिग बॉस से पहले आम्रपाली दुबे भोजपुरिया बवाल में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उनके अंदाज और मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था. अब बिग बॉस में उनकी मौजूदगी के बीच उनकी फिल्म रोजा का फर्स्ट लुक सामने आना उनके फैन्स के लिए किसी खास सरप्राइज से कम नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

रोजा के फर्स्ट लुक पोस्टर में मंदिर, धार्मिक आस्था और सामाजिक संघर्ष की झलक देखने को मिल रही है. पोस्टर को देखकर समझा जा सकता है कि फिल्म की कहानी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आस्था, सामाजिक सरोकार और संघर्ष जैसे पहलुओं को भी प्रमुखता दी गई है. फिल्म के निर्माता अमित सिंह चौहान हैं, जबकि निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी कर रहे हैं. फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ आजम शेख, ज्योति मिश्रा, अमित शुक्ला, अयाज खान, जे. नीलम, विद्या सिंह, संतोष श्रीवास्तव, स्लेशा मिश्रा, नीलम पाण्डेय और अनु ओझा नजर आएंगे.

फिल्म का संगीत ओम झा खा है. अब आम्रपाली के फैन्स की नजर दो जगह है, बिग बॉस के घर में उनका सफर कितना आगे जाता है और सिनेमाघरों में ‘रोजा' किस अंदाज में दर्शकों के सामने आती है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Bigg Boss 20, Hindi News, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com