अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की रियल लाइफ जोड़ी, स्क्रीन पर भी खूब पसंद की जाती थी. ये दोनों जिस भी फिल्म में साथ नजर आए दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया. उन्होंने ने कई यादगार गाने भी साथ में दिए. इन्हीं में से एक गाना है, जिसकी आज हम बात करने जा रहे हैं. यह गाना रवींद्र संगीत से प्रेरित था. इसके कुछ अंश रबींद्रनाथ टैगोर के एक गीत से लिया गया है. ये गाना आज से 53 साल पुराना है, लेकिन इसके संगीत और बोल का जादू कुछ ऐसा है कि इसे लोग आज भी सुनते हैं.
हम बात कर रहे हैं 1973 में आई फिल्म अभिमान के गाने 'तेरे में मिलन की ये रैना' की. ये गाना सदाबहार रियल लाइफ जोड़ी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पर फिल्माया गया है और अब एक आइकॉनिक सॉन्ग बन चुका है. ये गाना रबींद्रनाथ टैगोर के मशहूर रबींद्र संगीत "जोड़ी तारे नई चीनी गो सेकी" से इंस्पायर्ड था. गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे, वहीं इसका संगीत एसडी बर्मन ने दिया था. गाने को बॉलीवुड के दो आइकोनिक सिंगर्स ने आवाज दी थी. लता मंगेशकर और किशोर कुमार का ये ड्यूट उस दौर में तो सुपरहिट रहा ही, आज भी संगीत प्रेमी इसकी धुन में खो जाते हैं.
अमिताभ और जया के लिए यादगार था गाना
इस गाने के बोल अमिताभ और जया के जीवन के अहम मोड़ की कहानी कहते हैं. यह वो ही समय था जब अमिताभ और जया की शादी हुई थी, इसी के आस-पास ‘तेरे-मेरे मिलन की ये रैना' गाना भी शूट हुआ था. दरअसल अमिताभ और जया ने फिल्म के क्लाइमेक्स का आखिरी सीन लंदन से अपने हनीमून से लौटने के ठीक अगले दिन शूट किया था.खबरों के मुताबिक निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी ने माना था कि यह कहानी गायक किशोर कुमार और उनकी पहली पत्नी रूमा गुहा ठाकुरता के टूटते रिश्तों से प्रेरित थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं