विज्ञापन

वह बहुत रोमांटिक था, हार्दिक पांड्या के साथ डेटिंग की अफवाहों पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी

अमीषा पटेल ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों पर एक सोशल मीडिया यूजर को करारा जवाब दिया है.

वह बहुत रोमांटिक था,  हार्दिक पांड्या के साथ डेटिंग की अफवाहों पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी
हार्दिक पांड्या के साथ डेटिंग की अफवाहों पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली:

अमीषा पटेल ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों पर एक सोशल मीडिया यूजर को करारा जवाब दिया है. एक X यूजर ने कहा था कि हार्दिक के साथ अमीषा का दोस्ताना व्यवहार उनके डेटिंग की अफवाहों को सच साबित करता है, जिस पर अमीषा ने तंज कसते हुए जवाब दिया. हाल ही में अमीषा और हार्दिक को मुंबई के ताज महल पैलेस में एक साथ देखा गया था, जहां एक्ट्रेस क्रिकेटर को अपने कुछ दोस्तों से मिलवा रही थीं. इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और यूजर्स के बीच तरह-तरह की बातें होने लगीं.

यह भी पढ़ें-' करण जौहर ने मिर्जापुर द मूवी का फर्स्ट डे शो, रिव्यू करते हुए लिखा, सॉलिड, कड़क, मसालेदार राइड 

एक X यूजर ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "बेंगलुरु के एक होटल में पार्टी के दौरान अमीषा पटेल ने जिस तरह हार्दिक पांड्या के कंधे पर हाथ रखा, उससे लगता है कि रेडिट (Reddit) पर चल रही डेटिंग की अफवाहें सच हो रही हैं." 'गदर' एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को तुरंत खारिज कर दिया. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्होंने उस पोस्ट पर तंज कसा कि वह पल रोमांटिक था. उन्होंने लिखा, "बिल्कुल सही कहा. हे भगवान, तुम सही हो... सच में, जिस तरह से मेरा हाथ उन पर था, वह बहुत रोमांटिक था."

इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि दोस्तों के बीच हुई एक साधारण सी बातचीत को रोमांटिक क्यों समझा जा रहा है. यूजर पर एक और तंज कसते हुए उन्होंने लिखा, "मैं तुम्हें नहीं जानती, लेकिन पक्का तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है, यहां तक कि कोई दोस्त भी नहीं. ऐसी चीजों पर पोस्ट करने से पहले तुम्हें किसी को अपनी जिंदगी में लाना चाहिए." हार्दिक के साथ अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच अमीषा का यह जवाब आया है, क्योंकि दोनों को एक साथ बातचीत करते हुए देखा गया था.

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फीमेल एक्शन फिल्म तो तापसी पन्नू के हाथ से निकली फिल्में, अब वहीं फिल्म नेटफ्लिक्स पर बनीं नंबर वन  

वहीं, हार्दिक पांड्या अभी मॉडल माहिका शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं. क्रिकेटर ने 2025 में इंस्टाग्राम पर माहिका के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. इससे पहले उनकी शादी एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच से हुई थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ameesha Patel, Ameesha Patel Affairs, Ameesha Patel Love Life, Ameesha Patel Love Story, Ameesha Patel News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com