विज्ञापन

25 साल पहले इस फिल्म को भारत में मिली थी 100 प्रतिशत ओपनिंग, एक्ट्रेस बोली- धुरंधर और धुरंधर 2 से भी ज्यादा लोगों ने देखा

एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने बताया पाकिस्तानी महिला ने रोते हुए कॉल किया था और कहा- गदर की वजह से मुझे पाकिस्तान में सबसे बड़ा फैनबेस मिला है. 

25 साल पहले इस फिल्म को भारत में मिली थी 100 प्रतिशत ओपनिंग, एक्ट्रेस बोली- धुरंधर और धुरंधर 2 से भी ज्यादा लोगों ने देखा
गदर के 25 साल पूरे होने पर अमीषा पटेल  से खास बातचीत
नई दिल्ली:

अनिल शर्मा की गदर एक प्रेम कथा 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी. वहीं अब फिल्म को 25 साल पूरे होने वाले हैं. इस फिल्म में सनी देओल के साथ एक्ट्रेस अमीषा पटेल अहम किरदार में नजर आई थीं, जिन्हें भारत ही नहीं पाकिस्तान से भी बहुत प्यार मिला और फिल्म ने सक्सेस हासिल की. इसी को लेकर अमीषा पटेल ने एनडीटीवी से खास बातचीत की और कहा, मुझे गदर की वजह से पाकिस्तान में सबसे बड़ा फैनबेस मिला और एक महिला ने मेरी सेक्रेटरी को कॉल किया. उन्होंने किसी तरह मेरा नंबर लिया और एक बुजुर्ग महिला ने कहा क्या अमीषा जी, पाकिस्तान को आपने रुला दिया. सकीना ने रूला दिया. 

गदर को मिली थी 100 प्रतिशत ओपनिंग

आगे उन्होंने कहा, फिर उनके पेरेंट्स ने कॉल किया और कहा हमने अपनी बेटी का नाम सकीना रख दिया है. उन्हें गदर पसंद आई. इसके साथ ही गदर को मिली सक्सेस के बारे में अमीषा पटेल ने कहा, यह रिलीज के पहले दिन ही सबसे बड़ी हिट बन गई क्योंकि 100 प्रतिशत ओपनिंग पूरे भारत में मिली. सिंगल स्क्रीन पर. उन्होंने इसे बहुत पसंद किया. वह सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों के दर्शक थे और वह समय बहुत भाग-दौड़ वाला होता था क्योंकि उन दिनों एक्टर्स एक साल में एक साथ पांच-पांच फिल्में करते थे तो मैं एक सेट से दूसरे सेट के बीच घूम रही थी और मेरे पास इस सक्सेस को एन्जॉय करने का समय नहीं था. 

ये भी पढ़ें- मनोज बाजपेयी, कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ की फिल्मों को फ्लॉप एक्टर ने किया ढेर, पहले दिन की बंपर कमाई

अमीषा पटेल ने कहा- धुरंधर और धुरंधर 2 देखने वालों से भी थी संख्या ज्यादा

अमीषा पटेल ने कहा, "हम इस सफर में 25 साल बाद भी आइकॉनिक बने हुए हैं और गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया और आइकॉनिक बन गए. अगर गदर 1 और गदर 2 को मिलाकर देखें तो इन्हें देखने वालों की संख्या सबसे ज्यादा रही है. यहां तक कि 'धुरंधर 1 और 2' से भी ज्यादा. सिर्फ दर्शकों की संख्या के आधार पर. यानी जितने लोगों ने असल में सिनेमाघरों में जाकर ये दोनों फिल्में देखीं. यह देखना बहुत दिल को छू लेने वाला है. सिनेमा के इतिहास का हिस्सा होना सौभाग्य और आशीर्वाद की बात है."

ऑडियंस को कहा शुक्रिया

अमीषा पटेल ने आगे कहा, मैं इसके लिए ऑडियंस और भगवान को शुक्रिया अदा करना चाहती हूं 'सकीना' का किरदार निभाने के लिए चुने जाने का मौका मिलना, जो मेरा सबसे खास और उस समय का सबसे मुश्किल किरदार था. क्योंकि तब मैं बहुत अनुभवहीन थी. यह सब किसी सपने जैसा लगता है. 

गदर के बारे में 

गदर एक प्रेम कथा की कहानी 1947 के विभाजन पर है. जहां एक सिख ट्रक ड्राइवर तारा सिंह (सनी देओल) एक मुस्लिम लड़की सकीना की दंगों में जान बचाता है, जो एक पाकिस्तानी परिवार से आती है. वहीं इसके चलते उस लड़की को परिवार से मिलाने के लिए और अपने प्यार को वापस भारत लाने के लिए तारा सिंह पाकिस्तान जाता है. 

ये भी पढ़ें- 74 साल पुराना वो सुपरहिट गाना, खराब हुई गाड़ी तो लिख दिए बोल, सुरैया की आवाज ने बनाया पॉपुलर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gadar, Bollywood, Ameesha Patel, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com