विज्ञापन

दूरदर्शन का 40 साल पुराना शो, इसकी धुन ने कर दिया सबको दीवाना, इस शो के नाम पर कर्नाटक में बना था रेलवे स्टेशन

हम दूरदर्शन के उस शो की बात करे रहे हैं जिसकी धुन ही उसका इंट्रोडक्शन हुआ करती थी. आपके कान में आज भी अगर वो धुन पड़ जाए तो आपको उस शो की याद आ जाएगी. इस शो की पॉपुलैरिटी ऐसी थी कि इसके नाम पर एक रेलवे स्टेशन का नाम रखा गया था.

दूरदर्शन का 40 साल पुराना शो, इसकी धुन ने कर दिया सबको दीवाना, इस शो के नाम पर कर्नाटक में बना था रेलवे स्टेशन
मालगुडी डेज शो का वो म्यूजिक आज भी है फैन्स को याद
Social Media
नई दिल्ली:

एंटरटेनमेंट की बात होती है तो छोटे पर्दे ने 80 और 90 के दशक में कई यादगार नगीने दिए हैं. ये ऐसे शो रहे जो आज भी फैन्स की यादों में बसते हैं. इनके गाने खूब पसंद किए गए. आज हम आपको ऐसे शो के बारे में बताएंगे जो कि इतना पॉपुलर हुआ कि इसके नाम पर रेलवे स्टेशन बना दिया गया. जी हां इस शो की पॉपुलैरिटी की आलम कुछ और ही था. इसे IMDb पर 9.4 रेटिंग मिली है. यह शो उस  एक नॉवेल पर बना था. यह शो दरअसल हर एपिसोड में नई नई कहानियां लेकर आता था.

यह शो रामायण और महाभरत के दौर में आया और अपनी ऐसी जगह बनाई कि दूरदर्शन के इन दो ब्लॉकबस्टर शो के बीच भी अपनी जगह बना दया. इस शो का नाम था मालगुडी डेज. अपनी अलग अलग और सीख से भरी कहानियों की वजह से ये बच्चे बच्चे का फेवरेट बन गया.  बता दें कि 1986 में शुरू हुआ ये शो असल में आर के नारायण की शॉर्ट स्टोरी कलेक्शन किताब पर आधारित थी. यह शो तीन साल चला था और इसके करीब 35 एपिसोड आए थे. शो की कहानियों की बात करें तो इनमें अजीबोगरीब ज्योतिषियों से मुलाकात से लेकर नैतिक शिक्षा, गलतफहमियों और निजि चुनौतियों से जूझते गांव वालों की अलग अलग कहानियों को दिखाया गया.

शंकर नाग के डायरेक्शन में बने इस शो का म्यूजिक भी बहुत पसंद किया गया था. इसे एल.वैद्यनाथ ने तैयार किया था. शो का टाइटल म्यूजिक 'ताना ना ना' सुनकर ही लोग पहचान जाया करते थे कि किस शो की धुन है. इस धुन को एल वैद्यनाथ और वाणी जयराम ने गुनगुनाया था.

इस शो के नाम पर बना रेवले स्टेशन

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शो के नाम पर एक रेलवे स्टेशन का नाम रखा गया है. दरअसल इस शो की शूटिंग कर्नाटक के शिवमोगा में हुई थी. जब मालगुटी डेज खूब हिट रहा तो इसके सम्मान में भारतीय रेलवे ने शिवमोगा में अरासलु रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'मालगुडी रेलवे स्टेशन' रख दिया था.

यह भी पढ़ें: निरहुआ का सबसे हिट गाना, यूट्यूब पर 347 मिलियन पर बार देखा गया वीडियो, साड़ी के रंग पर थे इसके बोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malgudi Days, Malgudi Days Episodes, Malgudi Days 1986, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com