विज्ञापन

गदर 3 को लेकर आई बड़ी अपडेट, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया तीसरे पार्ट में इस किरदार पर होगा फोकस

15 जून 2026 को गदर: एक प्रेम कथा को रिलीज हुए 25 साल हो रहे हैं. इस मौके पर अनिल शर्मा ने एक खास इंटरव्यू में गदर 3 को लेकर एक बड़ी अपडेट दी.

गदर 3 को लेकर आई बड़ी अपडेट, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया तीसरे पार्ट में इस किरदार पर होगा फोकस
गदर-3 को लेकर आई बड़ी अपडेट
Social Media
नई दिल्ली:

जिस वक्त फिल्म मेकर अनिल शर्मा के हाथ में 'गदर एक प्रेम कथा' की स्क्रिप्ट आई थी वे उसी समय समझ गए थे कि ये भारत की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनेगी. 25 साल बाद आज कई रिकॉर्ड्स और एक सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी गदर-2 के साथ उन्हें इस बात की खुशी है कि ये फिल्म आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. ये फिल्म 25 साल पहले यानी 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, अमरीश पुरी लीड रोल में थे. फिल्म के डायरेक्टर ने जब एचटी सिटी से बात की तो फिल्म को लेकर कई किस्से शेयर किए.

'मैं जानता था सबसे बड़ी हिट है गदर'

अनिल शर्मा ने कहा, जिस दिन फिल्म के लेखक शक्तिमान तलवार ने कहानी सुनाई थी मैं जानता था कि इस फिल्म भारत की सबसे बड़ी हिट बनने का दम है और इसने ऐसा करके भी दिखाया. मदर इंडिया (1957), मुगल ए आजम (1960) और शोले (1975) मेरी पसंदीदा फिल्में रही हैं और मैंने गदर को इसी लेवल का बनाने की कोशिश की थी और ऐसा मुमकिन हुआ. ब्लॉक बस्टर बिजनेस के अलावा इस फिल्म को 10 करोड़ फुटफॉल मिला था और आज तक ये उपलब्धि किसी फिल्म ने हासिल नहीं की है. यहां तक कि गदर-2 भी इसके आस-पास नहीं फटकती.

लगान से क्लैश पर क्या बोले गदर मेकर?

15 जून 2001 के दिन ही आमिर खान की लगान भी रिलीज हुई थी. लगान के साथ क्लैश पर बात करते हुए अनिल ने कहा, आज हम कॉम्पिटीशन के बारे में डिस्कस करते हैं लेकिन कोई कॉम्पिटीशन था ही नहीं. उन दिनों दो-तीन अच्छी फिल्में साथ रिलीज हुआ करती थीं और सभी चलती भी थीं. दर्शक बैक टु बैक फिल्में देखा करते थे. वो मार्केटिंग नहीं दिल का दौर था.

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा, लोग मुझसे पूछते हैं कि अगर कोई चॉइस होती तो किसे कास्ट करते लेकिन चॉइस की बात ही नहीं वो सनी देओल और अमरीश पुरी ही हो सकते थे. इस बातचीत के दौरान गदर-3 को लेकर भी सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि क्या गदर 3 पर काम चल रहा है? 

गदर 3 को लेकर क्या है अपडेट?

इस सवाल के जवाब में अनिल ने कहा, उत्कर्ष के बड़े होने के बाद लोग बोलते हैं कि जीते की भी कहानी लाए. लेकिन मेरे लिए गदर की कहानी एक बम थी. मैं गदर 2 तब ही बनाने वाला था अगर मेरे पास एटम बस होता मुझे वो मिला और इतिहास रचा गया. अब अगर मुझे एक न्यूक्लियर बम मिल गया तो गदर 3 जरूर बनाउंगा. हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और भगवान की कृपा से अगर सब कुछ ट्रैक पर रहा तो अगले साल गदर 2 पर काम शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: आमिर खान के इवेंट में बेटे जुनैद को नहीं पहचान पाए सिक्योरिटी वाले, सलमान के रास्ते में आए तो यूं हटाया पीछे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gadar 3, Sunny Deol, Anil Sharma, Ameesha Patel, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com