एक बार फिर से इन दिनों हिंदी सिनेमा की सदाबहार फिल्म हेरा फेरी का तीसरा पार्ट चर्चा में हैं. फिल्म के पिछले दो पार्ट काफी हिट रहे थे. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था, लेकिन हेरा फेरी 3 से अक्षय कुमार ने खुद को अलग कर लिया. जिसके बाद फिल्म के मेकर्स ने उनके रोल के लिए उभरते कलाकार कार्तिक आर्यन को लेने का फैसला किया है. हेरा फेरी 3 में काम न करने को लेकर अब अक्षय कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
अक्षय कुमार हाल ही में हिंदुस्तान लीडरशिप समिट 2022 में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने फिल्म हेरा फेरी 3 में काम न करने की अपनी वजह का खुलासा किया है. दिग्गज अभिनेता ने कहा है, 'हेरा फेरी मेरी जिंदगी का हिस्सा रही है. लोगों की और मेरी उससे बहुत सारी यादें जुड़ी हुई है. मुझे भी दुख होता है कि इतने सालों से वो फिल्म बनी नहीं. जैसा की मैंने कहा कि विघटित चीजें हैं. और हमें दूसरे तरीके से सोचने की जरूरत है.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अक्षय कुमार ने आगे कहा हैं, 'यह फिल्म (हेरा फेरी 3) मुझे ऑफर हुई थी. लेकिन स्क्रीन प्ले और स्क्रिप्ट से मैं संतुष्ट नहीं था. न ही खुश था. इसलिए मैंने खुद को फिल्म से अलग कर लिया.' अक्षय कुमार के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है. आपको बता दें कि हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन के काम करने की जानकारी खुद फिल्म के अभिनेता परेश रावल ने दी है. एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे ट्विटर पर पूछा कि क्या यह सच है कि कार्तिक आर्यन हेरा फेरी 3 में काम कर रहे हैं ?
यूजर के इस सवाल का जवाब देते हुए दिग्गज अभिनेता ने कहा, 'हां यह सच है.' इस खबर का खुलासा होने के बाद एक तरफ कार्तिक आर्यन के फैंस उन्हें हेरा फेरी 3 में देखने के लिए एक्साइटेड हैं, वहीं दूसरी तरफ फिल्म को पसंद करने वाले दर्शक अपनी निराशा जाहिर कर रहे हैं. आपको बता दें कि हेरा फेरी साल 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके बाद फिल्म का सीक्वल साल 2006 में आया था. इन दोनों ही फिल्मों को पर्दे पर दर्शकों का काफी प्यार मिला था.
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपने करियर के सातवें आसमान पर हैं. उन्हें एक के बाद एक कई फिल्में ऑफर हो रही हैं. इस फिल्म वह अक्षय कुमार की फिल्म के सीक्वल भूल भुलैया 2 में नजर आए थे. यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक हैं. वहीं अब कार्तिक आर्यन की झोली में अक्षय कुमार की एक और बड़ी फिल्म का सीक्वल आ गया है. यह हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म हेरा फेरी का तीसरा सीक्वल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं