विज्ञापन

'हेरा फेरी 3' को डायरेक्ट नहीं करेंगे प्रियदर्शन, अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की फिल्म के प्रोड्यूसर ने बताई अंदर की बात

फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म "वेलकम टू द जंगल" हाल ही में रिलीज हुई. हाल ही में फ्रैंचाइजी के तीसरे हिस्से से "हेरा फेरी" के डायरेक्टर प्रियदर्शन के अलग होने, अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ अपने रिश्ते और महाभारत को बड़े पर्दे पर लाने की अपनी योजनाओं के बारे में बात की.

'हेरा फेरी 3' को डायरेक्ट नहीं करेंगे प्रियदर्शन, अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की फिल्म के प्रोड्यूसर ने बताई अंदर की बात
'हेरा फेरी 3' को डायरेक्टर नहीं करेंगे प्रियदर्शन
नई दिल्ली:

फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म "वेलकम टू द जंगल" हाल ही में रिलीज हुई. अब उन्होंने फ्रैंचाइजी के तीसरे हिस्से से "हेरा फेरी" के डायरेक्टर प्रियदर्शन के अलग होने, अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ अपने रिश्ते और महाभारत को बड़े पर्दे पर लाने की अपनी योजनाओं के बारे में बात की है. राइटर-डायरेक्टर नीरज वोरा को 'वेलकम टू द जंगल' की ओरिजिनल कहानी का क्रेडिट मरणोपरांत दिया गया है. फ्रेंचाइजी के लिए उनकी क्या अहमियत है और क्या उनकी कोई और स्क्रिप्ट या आइडिया हैं जिन्हें आप पर्दे पर उतारना चाहेंगे. यह पूछे जाने पर फिरोज नाडियाडवाला ने कहा कि वह हमेशा से ही हमारे लिए एक मार्गदर्शक रहे हैं और रहेंगे. नीरज जी और मैंने कई स्क्रीनप्ले पर साथ काम किया है. सब कुछ तैयार हो चुका है और अब बस उसे असल रूप देने की जरूरत है.

 'फैमिली यूनिवर्स'के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसके पीछे सोच यह है कि एक ऐसा माहौल बनाया जाए जहां हम मनोरंजक सिनेमा के जरिए दर्शकों को एक साथ ला सकें. हमारा मकसद परिवारों के लिए मनोरंजक फिल्में बनाना है — चाहे वह कॉमेडी, मजाक, रोमांस, एक्शन, सुपरनैचुरल चीजें या हॉरर हो. हम ऐसी हर चीज बनाना चाहते हैं जो परिवारों को एक साथ लाए और उन्हें थिएटर में फिल्म देखने का अनुभव दे.

यह भी पढ़ें- जल्द शादी करने जा रहे हैं अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन! अंकल के दावे से मचा हंगामा

अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते  पर उन्होंने कहा,  हमारा रिश्ता भाईचारे जैसा है. यह पैसे और दबाव से कहीं ऊपर है. हमारा रिश्ता 1996-97 से है.  वहीं परेश रावल के साथ भी आपने  लंबे  जुड़ाव  पर उन्होने कहा, परेश भाई के बारे में बताने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे. वे अद्भुत हैं. उनके विचार, सहयोग और कोशिशें आम लोगों से कहीं बढ़कर हैं. उनके काम करने के तरीके में कुछ आध्यात्मिक बात है.

यह भी पढ़ें- Ex CM की बहू, कम उम्र में हुई विधवा, किशोर कुमार ने मिलते ही किया प्रपोज, 7 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस से सिंगर ने की चौथी शादी

वहीं उन्होंने अपकिंग फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, सब कुछ सही रास्ते पर है और ठीक दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा, प्रियदर्शन इसका हिस्सा नहीं हैं.

'महाभारत' पर फिल्म बनाने की इच्छा 

उन्होंने कहा, हमारे देश में 'महाभारत' पर फिल्म सिर्फ एक बार बनी है — 1965 में मेरे पिता ने बनाई थी. इसमें भावनाएं, रिश्ते, युद्ध, छल-कपट, धोखा, रोमांस, विश्वास — और सबसे बढ़कर, भगवान कृष्ण का संदेश है. ताकत पर सच्चाई की जीत. हम इस फिल्म के जरिए उन मूल्यों को सामने लाना चाहते हैं. हमने स्क्रिप्ट तैयार कर ली है और उसे और बेहतर बना रहे हैं. यह एक बहुत बड़ी कोशिश है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyadarshan Akshay Kumar Film, Priyadarshan And Akshay Kumar Movies, Hera Pheri 3  controversy, Hera Pheri 3  news, Hera Pheri 3 Cast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com