विज्ञापन

परेश रावल ने छोड़ी हेरा फेरी 3? मेकर्स की इस शर्त की वजह से फिल्म से किया किनारा, लौटा दी साइनिंग अमाउंट!

परेश रावल और हेरा फेरी 3 की सितारे खास मिलते नजर नहीं आ रहे हैं. इस फिल्म में इनकी एंट्री और एग्जिट को लेकर इतनी खबरें आ चुकी हैं कि बस पूछिए मत.

परेश रावल ने छोड़ी हेरा फेरी 3? मेकर्स की इस शर्त की वजह से फिल्म से किया किनारा, लौटा दी साइनिंग अमाउंट!
परेश रावल ने छोड़ी हेरा फेरी 3!
Social Media
नई दिल्ली:

'हेरा फेरी 3' जब से अनाउंस हुई है तब से ही सुर्खियों में है. ये फिल्म खबरों में लगातार रही लेकिन ज्यादातर खबरें टेंशन बढ़ाने वाली ही थीं. पहले तो परेश रावल के बिना इस फिल्म को इमैजिन करना मुश्किल था. फिर खबर मिली कि परेश फिल्म से कहीं नहीं जा रहे वह इसका हिस्सा होंगे तो इस तीसरी किश्त से फैन्स की उम्मीदें बढ़ने लगी थीं लेकिन अब दोबारा एक नई अपडेट वायरल हो रही है. इसमें जानकारी सामने आई है कि परेश रावल इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. एनडीटीवी ने परेश रावल को मैसेज किया लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका कोई जवाब नहीं आया है. वहीं वायरल रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि परेश ने फिल्म को टाटा बाय-बाय कह दिया है. इतना तक कहा जा रहा है कि परेश ने 15 पर्सेंट ब्याज के साथ अपनी साइनिंग अमाउंट भी लौटा दी है.  

'बॉलीवुड हंगामा' की एक नई अपडेट के मुताबिक परेश रावल ने कथित तौर पर फिल्म के लिए मिली साइनिंग अमाउंट 15% ब्याज के साथ, और साथ ही कुछ एक्स्ट्रा कम्पनसेशन भी वापस कर दिया है. एक सोर्स ने पोर्टल को बताया, "उनकी कुल फीस 15 करोड़ रुपये तय हुई थी. टर्म शीट में यह शर्त थी कि परेश रावल को बाकी की रकम – 14.89 करोड़ रुपये फिल्म रिलीज होने के ठीक एक महीने बाद ही मिलेगी. सीनियर एक्टर को इस शर्त पर कुछ आपत्तियां थीं. इसके अलावा फिल्म की मेन शूटिंग अगले साल किसी समय शुरू होनी है. इसका मतलब है कि 'हेरा फेरी 3' के 2026 के आखिर या 2027 से पहले रिलीज होने की संभावना कम ही थी. कुल मिलाकर कहें तो परेश को अपनी एक्टिंग फीस का बाकी हिस्सा पाने के लिए लगभग दो साल तक इंतजार करना पड़ता." लेकिन न तो फिल्म के मेकर्स और न ही एक्टर ने खुद इस पर कोई रिएक्शन दिया है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 'हेरा फेरी 3' का अनाउंसमेंट टीजर 'भूत बंगला' के सेट पर शूट किया गया था.

यह भी पढ़ें: मौनी रॉय बनीं मां! एक्ट्रेस को 'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर में देख हैरान लोग, पूछ रहे ये सवाल

Latest and Breaking News on NDTV

हेरा फेरी जैसी तिकड़ी दोबारा नहीं दिखी

सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, परेश रावल हेरा फेरी में श्याम, राजू और बाबू भैया के किरदारों में नजर आए थे. इन किरदारों में इन्होंने ऐसा जादू चलाया कि लोग आज तक इस फिल्म को नहीं भूल पाए और बच्चा बच्चा इसके डायलॉग जानता है. हेरा फेरी साल 2000 में आई थी. इसके 6 साल बाद यानी 2006 में फिर हेरा फेरी आई. इसे भी काफी पसंद किया गया था और अब 20 साल बात हेरा फेरी-3 की चर्चा शुरू हुई थी लेकिन इस पर भी अभी मुसीबत के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं.  

यह भी पढ़ें: सोनम कपूर ने घर के नौकरों के लिए लंदन के पॉश इलाके में खरीदे 5 फ्लैट! नाराज पड़ोसियों को दी जा रही धमकियां?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hera Pheri 3, Paresh Rawal, Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com