विज्ञापन

हेरा फेरी 3 कब आएगी? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- उसके बहुत सारे इश्यू हैं

Hera Pheri 3 Release: हेरा फेरी 3 पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी तोड़ दी है और बताया फिल्म जल्द नहीं बन रही है. 

हेरा फेरी 3 कब आएगी? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- उसके बहुत सारे इश्यू हैं
हेरा फेरी 3 पर अक्षय कुमार ने दिया अपडेट
नई दिल्ली:

हेरा फेरी 3 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिगड़ी देखने को मिलेगी. पिछले दिनों परेश रावल के प्रॉजेक्ट से हाथ पीछे करने से फैंस और अक्षय कुमार शॉक्ड रह गए थे, जिनके पास फ्रेंचाइजी के राइट्स हैं. वहीं इसके बाद कई कानूनी पचड़ों में फिल्म फंस गई थी क्योंकि फिरोज नाडियाडवाला को साउथ के एक प्रोड्यूसर से फ्रैंचाइज के कॉपीराइट ओनरशिप के लिए कानूनी चौर पर लड़ाई करना पड़ी थी. वहीं अब अक्षय कुमार ने हेरा फेरी 3 की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. 

हेरा फेरी 3 की रिलीज पर अक्षय कुमार ने दिया अपडेट

शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में भूत बंगला एक्टर अक्षय कुमार ने हेरा फेरी 3 की कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्शन दिया है. एक्टर ने कहा, हेरा फेरी 3 अभी फिलहाल तो नहीं बन रही. मुझे खुद झटका लगा था. कोई बात नहीं. वेलकम बना ली. थोड़ा कुछ मंत्र पढ़ना पड़ेगा कि सब ठीक हो जाए. अभी एक साल तो नहीं है. उसके बहुत सारे इश्यू हैं. ऐसा नहीं है कि हम तीनों साथ नहीं है. वेलकम टू द जंगल में हम तीनों साथ हैं. कुछ कुछ चीजें होती हैं जो मैं कैमरा पे नहीं बोल सकता. बहुत सारी चीजें. अग्रीमेंट्स हैं. जो प्रोजेक्ट को पीछे ले जा रहे हैं. अपने आप आएगा. जब वक्त आएगा तब बन जाएगा. बस ये ही हैं कि बुढ़ापा ना हो जाए तब तक. 

ये भी पढ़ें- मनोज बाजपेयी की पत्नी, शबाना रजा से बनीं 'नेहा', अजय देवगन, बॉबी देओल और ऋतिक रोशन बनीं हीरोइन, अब हैं गुमनाम

हेरा फेरी फ्रेंचाइज के बारे में 

प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्ट की गई हेरा फेरी पहली 2000 में रिलीज हुई थी. फिल्म में 3 कैरेक्टर बाबूराव गणपत राव आपटे (परेश), राजू (अक्षय कुमार) और श्याम (सुनील शेट्टी) को दिखाया गया था. यह फिल्म बड़ी हिट बन गई और कॉमेडी के लिए दर्शकों ने खूब सराहा. 2006 में फिल्म का सीक्वल फिर हेरा फेरी आया ता, जिसे नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया. यह भी हिट साबित हुआ.  

ये भी पढ़ें- 700 से ज्यादा फिल्में कर सबसे महंगी बनी थी हीरोइन, क्रूर सास बन रातोंरात हुईं मशहूर, दूरदर्शन की रामायण से है गहरा नाता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Phir Hera Pheri, Hera Pheri, Akshay Kumar, Hera Pheri 3 Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com