ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन उनसे ज्यादा इन दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं. ऐश्वर्या से ज्यादा आजकल लोग आराध्या को देखना पसंद करते हैं. आराध्या बहुत तेजी से बढ़ रही हैं और उनके बारे में हर एक अपडेट जानने को फैन्स बहुत एक्साइटेड रहते हैं. आराध्या बच्चन से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल भी होते हैं. इसी क्रम में ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन का थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आराध्या अपनी मां के साथ बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में वॉक करती हुई नजर आ रही हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो को ऐश्वर्या राय बच्चन के फैन पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप गॉर्जियस लुक में ऐश्वर्या को देख सकते हैं. ऐश्वर्या की स्टाइलिश वन शोल्डर गोल्डन ड्रेस उन पर बहुत जंच रही है. वहीं आराध्या बच्चन अपनी मां का हाथ थामे येलो कलर के खूबसूरत से फ्रॉक में बहुत ही प्यारी लग रही हैं. वीडियो में ऐश्वर्या कमर पर हाथ रख वॉक कर रही हैं, जबकि आराध्या की वॉक भी वीडियो में देखने लायक है. वीडियो में आराध्या टुकुर-टुकुर इधर-उधर निहार रही हैं और मां का हाथ पकड़े चल रही हैं. आराध्या की क्यूटनेस पर लोग फिदा हुए जा रहे हैं.
-
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये वीडियो 2019 कांस फिल्म फेस्टिवल का है, जिसमें शिरकत करने ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ पहुंची थीं. वीडियो को हजारों की संख्या में लाइक्स मिले हैं, जिस पर लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "आराध्या बहुत प्यारी लग रही हैं". वहीं एक अन्य यूजर ने आराध्या को 'फ्यूचर क्वीन' तक का टैग दे दिया है.
ये भी देखें: कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन फिल्मिस्तान स्टूडियो के बाहर आए नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं