7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश ने रिलीज के बाद कई सारे रिकॉर्ड बना दिए. इस फिल्म की कहानी ने न सिर्फ दर्शकों को बल्कि कई सेलेब्स को भी अपना दीवाना बना दिया. हनुमान अंश जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है, और बीते 35 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है. बाबा नीम करोली महाराज की कहानी और हनुमान जी के लिए भक्तों पर फिल्म ने गहरा असर डाला है.
बता दें कि अब बड़े पर्दे पर एक और संत के जीवन की कहानी आने को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं. अब संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर बेस्ड 'राधा अंश' नाम की फिल्म बनाने की तैयारी की घोषणा की है. ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म में विराट और अनुष्का की मशहूर जोड़ी 'हनुमान अंश' के अलावा 'राधा अंश' का भी हिस्सा बनेगी? उनका नाम इस फिल्म से जुड़ने की एक वजह है विराट और अनुष्का का प्रेमानंद महाराज के लिए भक्ति.
गुरु शंकराचार्य ने की घोषणा
फिल्म राधा अंश को बनाने की घोषणा वैष्णव किन्नर अखाड़े की जगतगुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी ने की है, जो संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर आधारित होगी. हालांकि संत प्रेमानंद महाराज और उनके शिष्यों की तरफ से इस फिल्म को बनाने के लिए कोई आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है.
वीडियो देखें: 'हनुमान अंश' की मुरीद हुईं अदा शर्मा
हनुमान अंश की प्रोड्यूसर
फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया कि जिस तरह से फिल्म को प्यार मिल रहा है ये ग्लोबल लेवल पर भी जा सकती है. अनुप्रिया नागर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इस कदर चल जाएगी. उन्होंने कहा, "मैं इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मानती. महाराज का आशीर्वाद ही है, जो फिल्म इतना कमाल कर रही है. वह चाहते थे कि यह फिल्म अच्छा करे और लोगों तक पहुंचे. उनका आशीर्वाद हमारे साथ रहा है."
अनुप्रिया नागर ने सिनेमाघरों के शुरुआती हफ्तों के नतीजों पर रोशनी डालते हुए कहा, जैसा कि आपने कहा, इंडस्ट्री ने फिल्म को पहले हफ्ते में ही फ्लॉप घोषित कर दिया था. यह एक चमत्कार है, मैंने इंडस्ट्री में ऐसा कभी नहीं देखा और मुझे खुद भी इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन यह महाराज जी के आशीर्वाद की वजह से हो पाया है और फिल्म बहुत अच्छा कर रही है और अब हम फिल्म को ग्लोबल लेवल पर भी ले जा रहे हैं. बहुत सारे लोगों को पता चलेगा महाराज जी और उनके मूल्यों के बारे में.
ये भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' के सेट पर होते थे चमत्कार, शूटिंग के बीच पहुंचा बंदरों का समूह, एक्टर ने किए रोचक खुलासे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं