बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) का हर अंदाज निराला होता है. जब भी एक्ट्रेस कोई वीडियो क्लिप शेयर करती हैं फैन्स को खूब पसंद आता है. लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने फैन्स को निराश नहीं किया और नियमित अंतराल पर कभी फिटनेस वीडियो तो कभी डांस वीडियो को शेयर कर उनका मनोरंजन किया. अदा शर्मा (Adah Sharma) ने हाल ही में एक वीडियो क्लिप को शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस दो बॉडीगार्ड्स के साथ स्लो मोशन में वॉक कर रही हैं. वीडियो में उनका स्वैग देखने लायक है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
अदा शर्मा (Adah Sharma) के वीडियो को देख ऐसा लग रहा है जैसे ये किसी फिल्म का क्लिप हो. उन्होंने वीडियो को दो दिन पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया था. अभी तक इसे 2 लाख 86 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. अदा शर्मा के इस अंदाज पर फैन्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो 'गली बॉय (Gully Boy)' फिल्म के रैप सॉन्ग 'मजबूरी' पर क्लासिकल डांस करती नजर आई थीं.
अदा शर्मा (Adah Sharma) आखिरी बार फिल्म 'कमांडो 3' में नजर आई थीं. बता दें कि अदा शर्मा ने पढ़ाई खत्म करने के बाद साल 2008 में आई हॉरर फिल्म '1920' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. '1920' की सफलता के बाद अदा शर्मा ने कई फिल्मों में अपना किरदार निभाया. 'हंसी तो फंसी' मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा की गल्फ्रेंड और परिणीति चोपड़ा की बहन का रोल अदा करने वाली अदा शर्मा की एक्टिंग को इस फिल्म में भी काफी सराहा गया था. इसके अलावा अदा शर्मा फिल्म कमांडो में भी मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं. यूं तो इन दिनों वह सेल्फ आइसोलेशन में हैं, लेकिन लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं