Delhi: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) आज के समय एक जाना पहचाना नाम हैं. एक्ट्रेस ने साल 2008 में आई हॉरर फिल्म 1920 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. लेकिन इस फिल्म की सफलता के बाद भी अदा शर्मा को वो मुकाम हासिल नहीं हुआ जो वह चाहती थीं. जिसके बाद अदा शर्मा काफी फिल्मों में सपोर्टिंग कैरेक्टर करती हुई नजर आई. लेकिन बीते सालों रिलीज हुई फिल्म द केरला स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कर कमाई की और अदा शर्मा हर किसी की पसंदीदा बन गईं. जिसके बाद अदा शर्मा शो सनफ्लावर 2 और फिल्म गवर्नर जैसी फिल्मों में भी नजर आई. इन दिनों आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी कृष्ण भक्ति में डूबे हुए हैं. हाल ही में एक्ट्रेस भोपाल में दही हांडी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई. जहां उन्होंने फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के साथ-साथ अपने करियर को लेकर काफी कुछ कहा.
परिवार के साथ फिल्म देखी
एक्ट्रेस अदा शर्मा ने फिल्म हनुमान अंश के बारे में कहा कि अगर आप फिल्म दिल से बनाते हो तो ऑडियंस उसको देखने के लिए जरूर आती है. मैंने यह फिल्म देखी है, यह बहुत ही एक सच्ची फिल्म है. जब आप फिल्म देखोगे तो आपको उस किरदार की यात्रा दिखाई देगी और आपको यह लगेगा कि आप उनके साथ यात्रा कर रहे हो. फिल्म का म्यूजिक भी काफी शानदार है. मैं अपनी मम्मी और मासी के साथ यह फिल्म देखने के लिए गई थी. यह बहुत ही शानदार फिल्म है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि भारत की हर एक सिटी मेरा दूसरा घर है. मैं जहां भी जाती हूं, मुझे लोगों का बहुत प्यार मिलता है और आज मैं भोपाल में मटकी फोड़ के एक इवेंट में आई हुई हूं. मैं अगर अपने बचपन की बातें करूं तो मैं मटकी फोड़ते हुए लोगों को देखती थी. लेकिन मैंने कभी भी मटकी नहीं फोड़ी. एक बार मेरे दोस्त ने मुझसे कहा था लेकिन मेरी कभी हिम्मत नहीं हुई. मैं सिर्फ स्टेज पर खड़े होकर गा सकती हूं लेकिन मटकी नहीं फोड़ सकती. आज मैं इस इवेंट में राधा रानी के गेट अप में दिखाई दे रही हूं. क्योंकि यह मेरा आइडिया था कि मैं आज के दिन मैं राधा रानी जैसी दिखाई दूं.
मैं बचपन से स्पिरिचुअल हूं
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं बचपन से ही स्पिरिचुअल हूं. मैं यह कह सकती हूं कि यह मेरे पिछले जन्म का कर्म है. इसलिए मैं इतनी स्पिरिचुअल हूं. इन दिनों इन दिनों सोशल मीडिया का जमाना है और कॉविड के समय से लोग सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव होने लगे. मैं अपने सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हूं. इसलिए लोग देखते हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं नजर लगने पर विश्वास करती हूं. इसलिए मैं अपने आने वाले प्रोजेक्ट का ज्यादातर किसी को नहीं बताती और बहुत सी चीज मेरे हाथ में भी नहीं हैं. लोग मुझसे पूछते हैं कि अगला कौन सी फिल्में आ रही है. मुझे कोई यह नहीं पूछता कि तुम शादी कब कर रही हो. बस मुझसे यह पूछते हैं कि आपकी अगली फिल्म कब आ रही है. आपकी किस तरीके की फिल्म है, उसमें क्या दिखाई देगा. यह सारी चीज मुझसे पूछते हैं. जब लोग पूछते हैं तो मेरे पास कोई जवाब नहीं होता. क्योंकि डायरेक्टर डेट देखेंगे फिर फिल्म को रिलीज करेंगे. बस मेरा मानना है कि आप ट्रेलर के साथ आ जाओ और फिर बताओ कि फिल्म आ रही है तो उसमें ज्यादा मजा है.
ये भी पढ़ें- 8 देशों में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही 1 घंटे 56 मिनट की फिल्म, सिंगर ने किया प्रोड्यूस, 49 देशों में टॉप 10
कमाल नहीं कर पाई फिल्म
अदा शर्मा की आखिरी रिलीज हुई फिल्म गवर्नर इस साल सिनेमाघरों में दर्शकों को दिखाई दी. इस फिल्म में अदा शर्मा के साथ मनोज बाजपेयी और मधु जैसे एक्टर्स दिखाई दिए थे. इस फिल्म में अदा शर्मा ने एक पत्रकार का किरदार निभाया था. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. अदा शर्मा जल्द एक हॉरर कॉमेडी फिल्मों में नजर आने वाली हैं. अभी इस फिल्म के बारे में ज्यादा कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2027 में अदा शर्मा की बैक टू बैक फिल्में दर्शकों के बीच में आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं