हॉलीवुड एक्ट्रेस उमा थर्मन ने बचपन का एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसके जिक्र से आज भी उन्हें अपना डर याद आ जाता है. एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह महज तीन या चार साल की थीं तब लाल रंग की हाई हील्स खरीदने के लिए उन्होंने घर से 75 सेंट चुरा लिए थे. वह अकेले जूते की दुकान पर पहुंच गईं और दुकानदार को पैसे देकर जूते खरीदने की कोशिश की. लेकिन दुकानदार को शक हो गया कि इतनी छोटी बच्ची अकेले कैसे आई है. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और उमा को लगा कि अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
उमा थर्मन ने यह किस्सा जिमी फैलन के शो 'द टुनाइट शो विद जिमी फैलन' में सुनाया गया. उन्होंने कहा, मेरा परिवार मैसाचुसेट्स के एमहर्स्ट शहर में शिफ्ट हुआ था. मेरे पिता वहां टीचर थे. नए शहर में पहुंचते समय मेरी नजर एक जूते की दुकान की खिड़की में रखी लाल रंग की हाई हील्स पर पड़ी थी. उस वक्त मैं करीब तीन या चार साल की थी और मुझे उन जूतों को देखकर खरीदने का मन हो गया.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
एक्ट्रेस ने आगे कहा, अगले दिन मेरी मां दोपहर में सो रही थीं, तभी मैंने टेबल से करीब 75 सेंट उठाए और अकेली ही जूते खरीदने निकल पड़ी. मुझे दुकान का रास्ता याद था, इसलिए मैं वहां पहुंच भी गई. दुकान में मैंने जूते पहने और दुकानदार को भरोसा दिलाया कि मेरी मां भी आने वाली हैं. सब कुछ ठीक चल रहा था. मैंने जूते ट्राई किए और फिर दुकानदार को 75 सेंट दे दिए. लेकिन दुकानदार को मेरी बात पर भरोसा नहीं हुआ.
एक्ट्रेस ने कहा, मुझसे दुकानदार ने पूछताछ शुरू कर दी. वह समझ गया था कि इतनी छोटी बच्ची की मां शायद दुकान पर आने वाली नहीं है. उसने वहां पुलिस वालों को बुला लिया. पुलिसवालों ने मुझसे मेरे घर का पता पूछा, लेकिन मुझे मेरे घर की सड़क का नाम तक नहीं पता था. मैंने पुलिसवालों से कहा कि मैं खुद घर लौट जाऊंगी, क्योंकि मेरा घर पास में ही है. हालांकि, पुलिस ने मेरी बात नहीं मानी और मुझे अपने साथ ले गई.
यह भी पढ़ें: OTT की वो सीरीज जिसे सीजन 2 के नहीं मिल रहा डायरेक्टर! दो हुए बाहर अब नए की एंट्री
उमा ने कहा, मुझे आज भी यह घटना अच्छी तरह याद है, क्योंकि उस दिन मैं अपनी जिंदगी में पहली बार इतना डरी थी. मुझे सच में लग रहा था कि पुलिस मुझे गिरफ्तार करने जा रही है. पुलिस का एक अधिकारी मुझे अपनी गोद में लेकर गाड़ी में बैठा हुआ था. पुलिस की गाड़ी शहर में घूमती रही, लेकिन अब मैं अपना घर पहचान नहीं पा रही थी. उमा ने कहा, कुछ देर बाद मुझे सड़क पर अपनी मां दिखाई दी. वह घबराकर सड़क पर चिल्ला रही थीं. उन्हें देखते ही पुलिसवालों को समझ आ गया कि यही बच्ची की मां हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं