बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने आज भारत में 'कंटेंट सिनेमा के पोस्टर बॉय' के रूप में अपनी पहचान बनाई है. वह अपनी ब्लॉकबस्टर फैमिली एंटरटेनर फिल्मों के जरिए समाज की भलाई से जुड़े ऐसे मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने में कामयाब हुए हैं, जिन्हें टैबू माना जाता रहा है. इसी वजह से बेहद प्रतिष्ठित, टाइम मैगज़ीन ने उन्हें 'दुनिया की सबसे प्रभावशाली हस्तियों' की सूची में स्थान दिया है.
'चंडीगढ़ करे आशिकी' आयुष्मान की अगली फ़िल्म है, जिसमें उन्होंने फ़िल्म-मेकर अभिषेक कपूर (काय पो छे! रॉक ऑन!!, केदारनाथ) के साथ काम किया है. इस बारे में फ़िल्म-मेकर कहते हैं कि, इंडस्ट्री में हमेशा से ही या तो टेंटपोल या पैरलल सिनेमा का निर्माण होता रहा है, लेकिन आयुष्मान ने 'कंटेंट-पोल' सिनेमा को जन्म दिया है. उनकी फ़िल्में उन सभी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही हैं, जो बेहतरीन मनोरंजन वाली फ़िल्में देखना चाहते हैं.
अभिषेक गर्व से कहते हैं, "हम सभी को यह यकीन हो गया था कि पारंपरिक तौर पर या तो टेंटपोल सिनेमा या फिर पैरलल सिनेमा ही दर्शकों का मनोरंजन कर सकती हैं, लेकिन आयुष्मान खुराना जैसे शानदार एक्टर्स की वजह से कंटेंट-पोल सिनेमा की एक नई लहर पैदा हुई है, और ऐसी फ़िल्मों की कमी धीरे-धीरे दूर हो रही है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वे आगे कहते हैं, "आयुष्मान के बारे में सबसे हैरानी की बात यह है कि, अपना फ़िल्मी सफ़र शुरू करने के बात से ही वह इस आर्ट के चैंपियन बन गए हैं, जिसके लिए बहुत कम लोग ही कोशिश करते हैं. इसने न केवल उन्हें अपने फैन्स का भरोसा हासिल हुआ है, बल्कि उन्हें अलग-अलग तरह के एक्सपेरिमेंट करने का शानदार मौका भी प्राप्त हुआ है.”
अभिषेक बताते हैं कि आयुष्मान इस रोमांटिक फिल्म में चंडीगढ़ के एक जिम ट्रेनर की भूमिका के लिए पूरी तरह फिट हैं. वे कहते हैं, “मैं मानता हूं कि एक फ़िल्म-मेकर के लिए ऐसे किरदारों को पर्दे पर उतारना सबसे अहम है, जो लोगों का दिल जीत ले. फ़िल्म के शुरू होने से पहले, दो साल से ज्यादा वक़्त तक मनु का किरदार मेरे जेहन में था, लेकिन आयुष्मान ने मानो हवा के झोंके की तरह कुछ ही समय में इस किरदार को अपना बना लिया. वह हाथों के ग्लव्स की तरह इस किरदार में फिट हो गए, तथा अपनी कला की बारीकियों से इस किरदार को और निखार दिया.”
निर्देशक और बॉलीवुड स्टार ने साथ मिलकर इस फिल्म को शानदार ढंग से तैयार किया है, क्योंकि वे दोनों पूरी दुनिया के दर्शकों के लिए बेमिसाल और लीक से हटकर कंटेंट पेश करना चाहते हैं. अभिषेक कहते हैं, “हम दोनों बेहद कम समय में मेंटली और इमोशनली एक-दूसरे से जुड़ गए, क्योंकि दर्शकों के लिए कुछ नया और अनोखा पेश करने का हमारा जुनून एक जैसा ही है. हमने इस फ़िल्म को बेहतरीन बनाने के लिए अपनी ओर से हरसंभव कोशिश की और हमेशा एक-दूसरे को प्रेरित किया.”
वे आगे कहते हैं, “मुझे एक ऐसे एक्टर के साथ क्रिएटिव तरीके से जुड़कर बेहद खुशी महसूस हो रही है, जो सही मायने में काफी सेंसेटिव और खरे सोने की तरह हैं, साथ ही उनके विचारों में काफी गहराई है. फैन्स के दिलों में उनकी जगह बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने उनसे जो वादा किया था उसे लगातार निभाते रहे हैं. 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के साथ, मैं भी इस वादे में उनका साथ देने और उसे निभाने की कोशिश कर रहा हूं, ताकि दर्शक इस अनुभव का भरपूर आनंद उठा सकें."
टी-सीरीज और 'गाय इन द स्काई पिक्चर्स' द्वारा प्रोड्यूस की गई फ़िल्म, 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में वाणी कपूर भी नजर आएंगी, जो 10 दिसंबर, 2021 को रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं