विज्ञापन

Stree 3 Release: श्रद्धा कपूर की स्त्री के तीसरे पार्ट का आया बड़ा अपडेट, प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने बताया कब रिलीज होगी फिल्म

प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने स्त्री 3 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है और बताया कि डायरेक्टर अमर कौशिक ने फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है. 

Stree 3 Release: श्रद्धा कपूर की स्त्री के तीसरे पार्ट का आया बड़ा अपडेट, प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने बताया कब रिलीज होगी फिल्म
स्त्री 3 की रिलीज को लेकर प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने दिया बड़ा अपडेट
नई दिल्ली:

स्त्री 3 का ऐलान हो गया है. दरअसल, प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने हाल ही में स्त्री 3 को कंफर्म करते हैं, जिसमें राजकुमार राव नजर आएंगे. इसके 2028 में आने का ऐलान कर दिया है. हाल ही में दिनेश विजान और राजकुमार राव FICCI फ्रेम्स में शामिल हुए थे. जहां पर उन्होंने 'स्त्री' फ्रेंचाइजी की सफलता पर बात की. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स, जिसकी शुरुआत 2018 में 'स्त्री' से हुई थी. वह अब हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय फिल्म यूनिवर्स में से एक है. वहीं फैंस को स्त्री 3 का बेसब्री से इंतजार है. इसी को लेकर दिनेश विजान ने बताया कि डायरेक्टर अमर कौशिक ने हाल ही में 'स्त्री 3' की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है.  

दिनेश विजान ने स्त्री 3 की रिलीज का दिया बड़ा अपड़ेट

मैडॉक फिल्म्स के प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने कहा, "स्त्री 3 2028 में आएगी. अगर मैंने और कुछ कहा, तो वो (अमर कौशिक) मुझसे नाराज हो जाएंगे क्योंकि उन्होंने अभी-अभी इसकी स्क्रिप्ट पूरी की है. उन्हें लगता है कि मैं बहुत ज्यादा स्पॉइलर दे देता हूं. लेकिन आपको वह सब कुछ मिलेगा जो आपको पसंद आया है. हालांकि, कहानी कहां से शुरू होती है और कहां खत्म होती है, यह एक बड़ा सरप्राइज होगा. इसलिए, मुझे लगता है कि यह 2028 में इंडिपेंडेंस डे या क्रिसमस डे का एक अच्छा तोहफा हो सकता है."

ये भी पढ़ें- यूपी के मऊ के कंटेस्टेंट ने गाया कुमार सानू का 33 साल पुराना गाना, खुद स्टेज पर आ गए 90s मैलोडी किंग, फैंस हुए मंत्रमुग्ध

राजकुमार राव ने कही ये बात 

इससे पहले राजकुमार राव ने स्त्री फ्रेंचाइजी के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा था, "यह बहुत शानदार अनुभव था. हमने एक इंडिपेंडेंट और कम बजट वाली फिल्म के तौर पर शुरुआत की थी. लेकिन हमें कहानी पर और सेट पर अमर के बर्ताव पर पूरा भरोसा था. वह बिल्कुल हमारी तरह हैं. इसलिए हम सब सेट पर दोस्तों की तरह थे. मजाक-मस्ती करते हुए और एक-दूसरे के साथ मिलकर यह बेहतरीन फिल्म बनाने की कोशिश करते हुए. मुझे लगता है कि वह एनर्जी स्क्रीन पर साफ दिखती है और 'स्त्री 2' के साथ भी ठीक ऐसा ही हुआ."

स्त्री फ्रेंचाइजी के बारे में 

साल 2018 में स्त्री का पहला पार्ट आया था, जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे. जबकि पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे. इसके बाद 2024 में स्त्री 2 आई, जिसमें ओरिजनल कास्ट नजर आई थी. वहीं बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी. 

ये भी पढ़ें- 'राइज एंड फॉल 2' में 'पेंटहाउस के प्रधानमंत्री' बने तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stree 3, Stree 3 Release Date, Bollywood, Dinesh Vijan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com