- ए आर रहमान का वीडियो वायरल
- हिंदी में बात करने के लिए एंकर को टोका
- मशहूर संगीतकार हैं ए आर रहमान
ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) देश के सबसे मशहूर संगीतकार हैं. संगीत में महारथ हासिल करने के बाद अब ए आर रहमान प्रोडक्शन में भी हाथ आजमा रहे हैं. ए आर रहमान ‘99 सॉन्ग्स' लेकर आये हैं, जो कि अगले महीने की 16 तारीख को रिलीज़ हो रही है. हाल ही में इसका चेन्नई में ऑडियो लॉन्च हुआ. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद लोग ए आर रहमान (A.R. Rahman) के सेंस ऑफ़ ह्यूमर की तारीफ करने लगे. दरअसल, हमेशा गंभीर रहने वाले ए आर रहमान ने इवेंट की एंकर से कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ए आर रहमान (A.R. Rahman) महिला एंकर को हिंदी में बात करने के लिए टोक देते हैं. वीडियो में आप देखेंगे कि जैसे ही एंकर हिंदी में बोलना शुरू करती है, तो ए आर रहमान उसे बीच में ही टोकते हुए कहते हैं- हिंदी..और फिर जोर से हंसने लग जाते हैं. इसके बाद एंकर कहती है कि वे बस एहान भट्ट का परिचय हिंदी में दे रही थीं. इसके बाद एंकर तमिल में बात करने लगती है, जिस पर ए आर रहमान कहते हैं कि वे केवल मजाक कर रहे थे.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ए.आर.रहमान (A.R. Rahman Video) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बीते दिनों संगीतकार ने ‘99 सॉन्ग्स' को लेकर एक ट्वीट किया था. उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि उन्हें बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि ‘99 सॉन्ग्स' को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में 16 अप्रैल 2021 को रिलीज़ किया जाएगा. इस फिल्म में एहान भट्ट और एडिसली वरगास मुख्य भूमिका में हैं, जबकि फिल्म के निर्देशक विश्वेश कृष्णमूर्ति हैं. बतौर प्रोड्यूसर यह ए आर रहमान (A.R. Rahman) की पहली फिल्म है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं