विज्ञापन

90s के सुरों का जादू फिर लौटा, सनी देओल की 'सूर्या' में गूंजा जादू, कुमार सानू-उदित नारायण की आवाज में रिलीज हुआ 'सुनियो जरा' गाना

सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘सूर्या’ इन दिनों सुर्खियों में हैं. फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का नाम ‘सुनियो जरा’ है.

90s के सुरों का जादू फिर लौटा, सनी देओल की 'सूर्या' में गूंजा जादू, कुमार सानू-उदित नारायण की आवाज में रिलीज हुआ 'सुनियो जरा' गाना
90s के सुरों का जादू फिर लौटा, सनी देओल की 'सूर्या' में गूंजा जादू
NDTV

सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘सूर्या' इन दिनों सुर्खियों में हैं. फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का नाम ‘सुनियो जरा' है. यह गाना कई मायनों में खास है, क्योंकि ‘सुनियो जरा' गाने में बॉलीवुड के दो दिग्गज सिंगर कुमार सानू और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है. दोनों सिंगर ने 21 साल बाद किसी गाने को एक साथ गाया है. ‘सुनियो जरा' मंगलवार को रिलीज हो गया है. इस गाने में दोनों सिंगर की आवाज फिर से गूंजी है, जिसने 90 के दशक के संगीत प्रेमियों को पुरानी यादें दिला दी हैं.

गाना दोस्ती के रिश्ते पर 

फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को सोशल मीडिया पर ‘सुनियो जरा' गाने के जल्द रिलीज होने की जानकारी दी थी. मंगलवार को ‘सुनियो जरा' आधिकारिक तौर पर रिलीज हो गया है. गाने में कुमार सानू और उदित नारायण के अलावा अनूपम अमोद की भी आवाज शामिल है. यह गाना दोस्ती के रिश्ते पर है और जिदंगी में दोस्तों की अहमियत को दर्शाता है. गाने को सनी देओल, रवि किशन और फिल्म के अन्य कलाकारों शामिल किया गया है. 

90 के दशक में कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी ने कई यादगार गाने दिए थे. सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म ‘करण अर्जुन' का लोकप्रिय गाना ‘ये बंधन तो' भी इन्हीं दोनों की आवाज में था. उस दौर में दोनों को सुरों का ‘करण-अर्जुन' कहा जाता था. आखिरी बार दोनों ने 2005 में आई फिल्म ‘नो एंट्री' के गाने ‘कहां हो तुम' में साथ गाना गाया था. उसके बाद 21 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा. अब ‘सूर्या' के जरिए दोनों फिर एक मंच पर लौटे हैं.

फिल्म ‘सूर्या' के बारे में

‘सुनियो जरा' सुनने के बाद संगीत प्रेमियो को 90 के दशक की मधुर धुनें और पुरानी यादें ताजा हो रही हैं. सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या' इस साल उनकी तीसरी फिल्म है. इससे पहले ‘बॉर्डर 2' सुपरहिट रही थी, जबकि ‘बंटवारा 1947' को खास सफलता नहीं मिली. अब ‘सूर्या' के जरिए सनी देओल बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे. फिल्म 20 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें | संजय दत्त-पूजा भट्ट का 90s का वो गाना, जो सच्चे प्रेमियों के दिल की बना आवाज, अनुराधा पौडवाल ने गाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Suryaa, Kumar Sanu, Udit Narayan, Sunny Deol  film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com