विज्ञापन

प्राइम वीडियो ही नहीं जी5 पर भी आएंगे पंचायत के सचिव जी, पंचायत 5 की रिलीज डेट के बीच नई फिल्म का गाना संकट मोचन जय हनुमान रिलीज

पंचायत 5 के प्राइम वीडियो पर रिलीज के बाद सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार की अपकमिंग फिल्म दालिंब का गाना संकट मोचन जय हनुमान रिलीज हो गया है, जो चर्चा में है. 

प्राइम वीडियो ही नहीं जी5 पर भी आएंगे पंचायत के सचिव जी, पंचायत 5 की रिलीज डेट के बीच नई फिल्म का गाना संकट मोचन जय हनुमान रिलीज
पंचायत के सचिव जी की नई फिल्म का गाना, जी5 पर आएगी पंचायत सीजन 5 के बाद
YouTube

प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है, जो 3 दिसंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाला है. इसमें जितेंद्र कुमार (सचिव जी), रघुबीर यादव (बृज भूषण दुबे), नीना गुप्ता (मंजू देवी), फैसल मलिक (प्रहलाद पांडे), चंदन रॉय (विकास), सानविका (रिंकी), दुर्गेश कुमार (बनराकस), अशोक पाठक (बिनोद) और सुनीता राजवर (क्रांति देवी) अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पंचायत के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार की पंचायत सीजन 5 के अगले दिन नई फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसका गाना संकट मोचन हाल ही में रिलीज कर दिया गया है.   

पंचायत के सचिव जी की फिल्म का नया गाना हुआ रिलीज

पंचायत के सचिव जी यानी जितेंद्र की जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह दालिंब' (Dalimb) है, जो साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में जितेंद्र कुमार का इंटेस अवतार देखने को मिल रहा है. वहीं गाने संकट मोचन जय हनुमान को हाल ही में रिलीज किया गया, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. 

ये भी पढे़ं- Panchayat 5 Trailer Release: पंचायत सीजन 5 के ट्रेलर की रिलीज डेट कंफर्म, इस दिन प्राइम वीडियो करेगा शेयर

दालिंब के बारे में 

4 दिसंबर 2026 को ZEE5 पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार दालिंब (Dalimb) में जितेंद्र कुमार और प्रिया बापट अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसकी लेखक और निर्देशन प्रिया एवन ने किया है.  इसकी कहानी याद्दाश्त, सच और भ्रम, प्रेम, अपराधबोध और रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके टीजर में लोक कलाकार एक ऐसी रहस्यमयी घटना में उलझ जाता है, जहां सच और भ्रम की सीमाएं धुंधली हो जाती हैं. जितेंद्र कुमार इस फिल्म में सूरज नाम के किरदार में हैं. इसके अलावा प्रिया बापट, क्षितीश दाते
कविन दवे,  साई प्रसाद, हरीश कुलकर्णी, सागर यादव अहम रोल में नजर आने वाले हैं. 

पंचायत में सचिव जी के रोल में फेमस हैं जितेंद्र कुमार

जितेंद्र कुमार कोटा फैक्ट्री, मिर्जापुर द मूवी, बड़ा नाम करेंगे जैसी सीरीज और फिल्मों के लिए पॉपुलर हैं. हालांकि शोहरत उन्हें पंचायत के सचिव जी अभिषेक के रोल में मिली. इस किरदार को इतना पसंद किया गया कि अब जितेंद्र को सचिव जी के रोल के किरदार के नाम से ही जाना जाता है.  

ये भी पढ़ें- पत्नी का परदेस गए बिदेसिया पति का दर्द बयां करने वाला भोजपुरी गीत, भिखारी ठाकुर ने 109 साल पहले बोए थे बीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat 5, Dalimb, Jitendra Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com