हिंदी सिनेमा के कई सिंगर भजन गाने के लिए भी मशहूर हैं, लेकिन इन सिंगर्स ने फिल्मों में भी गाने गाकर दर्शकों के दिलों को जीता है. ऐसी ही सिंगर अनुराधा पौडवाल रही हैं. अनुराधा पौडवाल की आवाज सिर्फ भजनों तक सीमित नहीं रही. बॉलीवुड में भी उन्होंने कई यादगार गाने दिए. उनके कई रोमांटिक गाने को आज भी खूब पसंद किया जाता है. आज हम 90 के दशक के एक ऐसे ही गाने के बारे में बताने जा रहे हैं.
102 डिग्री बुखार में गाया गाना
उन्होंने 1991 में आई फिल्म सड़क का रोमांटिक गाना ‘तुम्हें अपना बनाने की कसम खाई है' गाया था, जो आज भी सच्चे प्रेमियों के दिलों में बसा हुआ है. खास बात यह है कि इस गाने को रिकॉर्ड करते समय अनुराधा पौडवाल को 102 डिग्री बुखार था.
लहरें रेट्रो की खबर के अनुसार अनुराधा पौडवाल ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उस दिन बुखार इतना तेज था कि बिस्तर से उठना भी मुश्किल लग रहा था. फिर भी उन्होंने स्टूडियो की दोबारा बुकिंग का खर्च और नुकसान बचाने के लिए गाना गाया. कुमार सानू के साथ की गई इस जुगलबंदी ने गाने को और भी खास बना दिया.
फिल्म और गाने की कहानी
सड़क महेश भट्ट की निर्देशित रोमांटिक एक्शन फिल्म थी. इसमें संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में थे. गाने के संगीतकार नदीम-श्रवण थे, जबकि बोल समीर अनजान, सुरेंद्र सेठी और रानी मलिक ने लिखे थे. रिलीज के 35 साल बाद भी यह गाना आशिकों को प्रभावित करता है.
अनुराधा पौडवाल का करियर 50 साल से ज्यादा लंबा है. उन्होंने करीब नौ हजार गाने गाए हैं, जिनमें हिंदी के लगभग 1500 गाने शामिल हैं. भजन गायिका के रूप में मशहूर होने के बावजूद उन्होंने बॉलीवुड के रोमांटिक गानों में भी अपनी छाप छोड़ी. कुमार सानू के साथ उनका यह गाना 90 के दशक की यादों को ताजा कर देता है.
यह भी पढ़ें | 90s के दो सुपरहिट गाने, लेकिन धुन का था एक ही सोर्स, 'जुम्मा चुम्मा' और 'तम्मा तम्मा' की अनोखी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं