हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे गाने होते हैं, जो कितने भी साल हो जाएं पुराने नहीं होते हैं. इन गानों का संगीत, इसकी आवाज और लोकेशन उसको हमेशा के लिए अमर बना देती है. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसको ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया. 27 साल पुराने इस गाने को आज भी सुनते ही इसकी खूबसूरती नजर आने लगती है. हम बात कर रहे हैं साल 1999 में आई फिल्म ताल की. इस फिल्म का एक गाना अपनी खूबसूरत आवाज और संगीत के साथ ही उसकी लोकेशन के लिए भी जाना जाता है. अल्का याग्निक और उदित नारायण की आवाज में सजे इस गाने को ए.आर. रहमान ने संगीत दिया था. करीब 27 साल बाद भी इस गाने का जादू बरकरार है. और यूट्यूब पर इसे 21 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
पहाड़ों की खूबसूरती और बारिश में ऐश्वर्या का डांस
आंखों और कानों को सुकून देने वाला ये गाना था फिल्म ताल का 'ताल से ताल मिला'. इस खाने की खूबसूरती को बढ़ाया इसकी लोकेशन में. इसे देखने से आंखों को शांति और सुनकर दिल को सुकून मिलता है. गाने में ऐश्वर्या राय बारिश, हरियाली और पहाड़ों के बीच डांस करती नजर आती हैं. फिल्म की कहानी हिमाचल प्रदेश के चंबा की लोकसंस्कृति और वहां के संगीत से जुड़ी हुई थी. सुभाष घई ने अपनी इस फिल्म में पहाड़ों की सादगी और मॉर्डन दुनिया के बीच का अंतर दिखाने की कोशिश की थी. फिल्म के गाने ताल से ताल मिला को मुंबई के लोनवला के साथ ही हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित झुम्हार की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच हुई थी. गाने में ऐश्वर्या बारिश में भीगते हुए कीचड़ और पानी के बीच डांस करनी हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आता है.
उंगलियों की चुटकी और बर्तनों से तैयार हुआ था संगीत
इस गाने का संगीत ए.आर रहमान ने तैयार किया था. जिससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी है. टाइम्स ऑफ इंडिया की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, परकशनिस्ट शिवमणि ने बताया था कि गाने की शुरुआत कैसी करनी है. इसको लेकर के म्यूजिक मिक्सिंग रूम में डिस्कसन चल रहा था. उन्होंने रहमान से रहा कि इसकी धुन की शुरूआत उंगलियों की चुटकी की आवाज से की जाए. इसके बाद इस आवाज को रिकॉर्ड किया गया और फिर अलग-अलग बर्तनों और पानी की आवाजों को गाने के म्यूजिक के साथ जोड़ा गया. इस एक्सपेरिमेंट ने गाने की शुरुआत को यादगार बना दिया. सुभाष घई ने भी माना था कि रहमान का होने ही उन्हें फिल्म का नाम 'ताल' रखने का भरोसा दिला रहा था.
ये भी पढ़ें: 32 साल पुराना गाना, करिश्मा-गोविंदा का बारिश में रोमांटिक डांस, कुमार सानू-अल्का याग्निक का सॉन्ग 90s में हुआ सुपरहिट
इसके साथ ही इस गाने के खूबसूरत बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. जिसे अलका और उदित नारायण ने गाया. ए. आर रहमान का म्यू्जिक बख्शी के बोल और दो बेमिसाल सिंगर्स की आवाज में सजे इस गाने ने लोगों के दिलों में एक खास और अलग ही जगह बनाई.
दिल यह बेचैन वे रास्ते पे नैन वेजिन्दड़ी बहाल है सुर है ना ताल हैआजा साँवरिया आ आ आ आताल से ताल मिला ओ ताल से ताल मिला
तनका दिन तक दिन दिन तनाक दिन दिनतकिता ट्किता दिक्ता डिना धूमतनाक धूम तक डिना डिना धूम
क्या थी फिल्म की कहानी, जिसने बनाया इसे यादगार?
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या राय ने मानसी, अक्षय खन्ना ने मानव और अनिल कपूर ने विक्रांत कपूर का रोल प्ले किया था. इसकी कहानी हिमाचल के चंबा की रहने वाली मानसी और अमीर बिजनेसमैन फैमिली से होने वाले मानव की लव स्टोरी है. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन मानव की फैमिली मानसी और उसके पिता की लगातार इनसल्ट करते रहते हैं. जिसके बाद मानसी अपनी पहचान बनाने के लिए मुंबई पहुंचती है, जहां उसकी मुलाकात म्यूजिशियन विक्रांत ( अनिल कपूर) से होती है. फिल्म में प्यार, सेल्फ रेसपेक्ट और म्यूजिक की दुनिया के कई रंग देखने को मिलते हैं.
फिल्म ताल13 अगस्त 1999 को रिलीज हुई थी .सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी अलग पहचान बनाई. इसके साथ ही Variety की टॉप 20 बॉक्स ऑफिस लिस्ट में जगह बनाने वाली पहली इंडियन फिल्म बनी. 'ताल' का संगीत आज भी इसकी सबसे बड़ी पहचान में शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं