90 के दशक का ऑटो रिक्शा सिर्फ सवारी का साधन नहीं था, वो चलता-फिरता म्यूजिक सिस्टम था. यूपी-बिहार के विक्रम से लेकर दिल्ली-मुंबई की गलियों तक, ड्राइवर का कैसेट प्लेयर एक अलग दुनिया बसा देता था. बिना इन गानों के सफर अधूरा लगता था. और यूपी के विक्रम में तो अत्ताउल्लाह खान एसाखेलवी का 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' लगभग अनिवार्य था. आज हम 90 के दशक के पांच ऐसे गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अक्सर सफर करते हुए सुनाने को मिलते थे.
ये पांच सुपरहिट गाने उस दौर की असली धड़कन थे.
गाना- मैंने प्यार तुम्हें से किया है
फिल्म- फूल और कांटे
यह गाना साल 1991 में आई अजय देवगन और मधु की फिल्म 'फूल और कांटे' का है. इस फिल्म से सभी गाने आज भी हिट माने जाते हैं. इस फिल्म के गाने का संगीत नदीम-श्रवण ने किया था. 'मैंने प्यार तुम्हें से किया है' हर कॉलेज के बच्चों की पहली पसंद बन गया था. इस गाने की आवाज हर ऑटो रिक्शा और बसों में खून सुनने को मिलता था.
गाना- मुझसे मोहब्बत का इजहार
फिल्म- हम हैं राही प्यार के
1993 की फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' में आमिर खान-जूही चावला का ये गाना आज भी रोडवेज बसों में बजता है. कुमार सानू-अलका याग्निक की जोड़ी और नदीम-श्रवण का मधुर संगीत इसे इतना क्लासिक बना गया कि 33 साल बाद भी ड्राइवर इसे लगाए बिना नहीं छोड़ते. फिल्म सुपरहिट रही और गाने ने रोमांस को रोजमर्रा का हिस्सा बना दिया.
गाना- झांझरिया
फिल्म- कृष्णा
1996 की फिल्म 'कृष्णा' में सुनील शेट्टी-करिश्मा कपूर का ये गाना अभिजीत की आवाज में छा गया. अनु मलिक का म्यूजिक फिल्म ने हिट का दर्जा हासिल किया और ऑटो में ये गाना बजते ही यात्री गुनगुनाते लगते थे.
गाना- आये हो मेरी जिंदगी में
फिल्म- राजा हिंदुस्तानी
1996 की 'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर खान और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया ये गाना उदित नारायण की मधुर आवाज में छा गया. नदीम-श्रवण का संगीत और समीर के बोल इतने असरदार थे कि ये शादियों का गाना बन गया. ऑटो-रिक्शा में ये गाना बजते ही यात्री गुनगुनाने लगते थे.
गाना- 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का'
फिल्म- बेवफा सनम
1995 में फिल्म 'बेवफा सनम' आई थी. इस फिल्म का गाने और भी ना सिर्फ ऑटो रिक्शा में बल्कि चाय की दुकान और गली-मोहल्ले में सुनने को मिल सकते हैं. इस फिल्म का गाना 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' था. जिसके लिए 90 के दशक के लोग पागल थे और बार-बार सुनना पसंद करते थे. यह गाना पाकिस्तानी सिंगर और लेखक अत्ताउल्लाह खान एसाखेलवी का है.
ये भी पढ़ें: शाहरुख खान की पत्नी करती हैं गणपति बप्पा की पूजा, जानें किस तरह खान फैमिली में सेलिब्रेट होता है गणेश उत्सव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं