विज्ञापन

शाहरुख खान की पत्नी करती हैं गणपति बप्पा की पूजा, जानें किस तरह खान फैमिली में सेलिब्रेट होता है गणेश उत्सव

शाहरुख खान ने एक्स पर हमेशा की तरह आस्क एसआरके सेशन किया. किंग की रिलीज को 100 दिन बाकी हैं तो शाहरुख खान अब दर्शकों से मुखातिब होना शुरू हो चुके हैं. उन्होंने इसी दौरान बताया उनके घर में गणेश उत्सव कैसे मनाया जाता है.

शाहरुख खान की पत्नी करती हैं गणपति बप्पा की पूजा, जानें किस तरह खान फैमिली में सेलिब्रेट होता है गणेश उत्सव
शाहरुख खान के घर कैसे मनाया जाता है गणेश उत्सव
NDTV

शाहरुख खान इस साल अपनी फिल्म किंग लेकर आ रहे हैं. उनकी यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. किंग को सिनेमाघरों में रिलीज होने में अब सिर्फ 100 दिन बाकी हैं. ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने #AskSRK सेशन किया है. इस सेशन में किंग खान ने अपने फैंस से ढेर सारी बातें की. फैंस के सवालों के जवाब भी दिए. इस दौरान एक फैन ने शाहरुख खान ने सवाल किया किया- गणपति चतुर्थी के समय त्योहार मनाने के लिए आप क्या-क्या करते हैं?

कैसे गणपति चतुर्थी मनाते हैं शाहरुख खान

इस पर शाहरुख खान ने खास अंदाज में जवाब दिया है. उन्होंने कहा, पत्नी आरती करती है और उसके बाद पूजा और आज रात विसर्जन. बच्चे और दोस्त साथ में समय बिताते हैं और खूब हंसी-मज़ाक करते हैं. यह बहुत ही सादगी भरा और परिवार के साथ बिताया जाने वाला समय होता है.' सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं.

गणपति के रंग में रंगा बॉलीवुड

आपको बता दें कि शाहरुख खान अपने फिल्मों और बर्थडे के मौके पर अक्सर फैंस से रूबरू होने के लिए #AskSRK सेशन करते रहते हैं. इस दौरान वह फैंस से मजेदार सवालों के जवाब भी देते हैं. वहीं बात करें गणपति चतुर्थी की तो इन दिनों पूरी बॉलीवुड गणपति बप्पा के रंग में रंगा हुआ है. हाल ही में कई सितारे अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आए हैं. कई सितारों की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं.
ये भी पढ़ें: 43 साल पुराना वो गाना जिसने कुलियों को बनाया हीरो, 525 दिन तक चली सिनेमाघरों में, आनंद बख्शी के बोल, शब्बीर कुमार की आवाज में कल्ट क्लासिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, AskSRK, Asksrk Session, Shah Rukh Khan  film, Ganpati Celebration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com