विज्ञापन

आशा पारेख का 169 एपिसोड का सीरियल, 28 साल पहले सुनाई पति के छोड़ने पर ससुराल में रहती पत्नी की कहानी, साधना सरगम ने का टाइटल ट्रैक

आशा पारेख द्वारा डायरेक्ट किया गया 28 साल पुराना सीरियल टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है, जिसमें पति ने छोड़ा तो ससुराल में ही रही बहू की कहानी दिखाई गई है. 

आशा पारेख का 169 एपिसोड का सीरियल, 28 साल पहले सुनाई पति के छोड़ने पर ससुराल में रहती पत्नी की कहानी, साधना सरगम ने का टाइटल ट्रैक
आशा पारेख ने डायरेक्ट किया सीरियस, साधना सरगम ने गाया टाइटल ट्रैक
नई दिल्ली:

आशा पारेख बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने 70 के दशक में जीतेंद्र, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना और विनोद खन्ना के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. उनकी अदायगी का तो हर कोई कायल था. लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि उन्होंने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया है, जो सफल रहा. इसमें 28 साल पुराना सीरियल का नाम भी शामिल है, जिसका नाम 1974 में आई फिल्म के नाम की तरह था. हालांकि कहानी बिल्कुल अलग थी. 169 एपिसोड के इस सीरियल ने 90 के दशक में खूब नाम हासिल किया. जबकि इसके टाइटल ट्रैक की खूब चर्चा हुई, जिसे साधना सरगम ने अपनी आवाज से हिट बनाया था. 

आशा पारेख ने डायरेक्ट किया था सीरियल

आशा पारेख के जिस सीरियल की हम बात कर रहे हैं वह है कोरा कागज, जो 27 अक्टूबर 1998 से लेकर 17 जनवरी 2002 तक चला था. इसे आशा पारेख ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था. यह स्टारप्लस पर प्रसारित होता था, जिसमें रेनुका शहाणे, सलिल अंकोला और अमित बहल लीड रोल में नजर आते थे. शो पहले मंगलवार को 8.30 बजे आता था. लेकिन फिर हर गुरूवार को 9 बजे यह सीरियल आने लगा. 

ये भी पढ़ें- 3 साल तक सिनेमाघरों में चली 57 साल पुरानी फिल्म, रोमांटिक गाने में शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना अलग की थी शूटिंग, आज तक नहीं दिखा फैंस को फर्क

कोरा कागज की कहानी

कोरा कागज की कहानी पूजा (रेनुका शहाणे) और महेश की है, जिनकी परिवार की मंजूरी के बाद शादी होती है. लेकिन शादी की रात महेश पूजा को बताता है कि वह किसी और लड़की से प्यार करता है, जिसके बाद वह उसे छोड़ देता है. इससे पूजा टूट तो जाती है. लेकिन अपने घर वापस नहीं जाती है.  वह सास-ससुर के घर रहकर अपनी जिंदगी फिर से शुरू करती है. वहीं उसकी जिंदगी में रवि आता है, जो उसका सहारा बनता है. हालांकि पूजा के लिए नई जिंदगी शुरू करना आसान नहीं होता. 

साधना सरगम का टाइटल ट्रैक

इस सीरियल के एपिसोड की शुरूआत में एक टाइटल ट्रैक आता था, जिंदगी कुछ तो बता. इसे सिंगर साधना सरगम ने आवाज दी थी, जो हिंदी, मराठी, बंगाली, नेपाली, तमिल और तेलुगू भाषाओं में गाना गा चुकी है. उनके पॉपुलर गाने की बात करें तो जब कोई बात बिगड़ जाए, किशन कन्हैया गाने हैं. 

ये भी पढ़ें- कौन है अनुपम खेर की पहली पत्नी, एक दिन में टूटी शादी, भाई राजू ने कहा- वो बहुत सीधा था


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asha Parekh, Asha Parekh Serial, Kora Kagaz, Kora Kagaz Serial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com