विज्ञापन

34 साल पुराना शाहरुख का रोमांटिक गाना, मलेरिया और लव के कॉम्बिनेशन से विनोद ने बनाए गजब के बोल, 3 सिंगर की आवाज ने बना डाला कल्ट क्लासिक

34 साल पहले शाहरुख खान का एक ऐसा ही गाना आया था, जिसका कोई खास मतलब नहीं था, लेकिन किंग खान के इस एक गाने के लोग रातों-रात फैन हो गए थे. इस गाने का नाम 'लवेरिया हुआ' है.

34 साल पुराना शाहरुख का रोमांटिक गाना, मलेरिया और लव के कॉम्बिनेशन से विनोद ने बनाए गजब के बोल, 3 सिंगर की आवाज ने बना डाला कल्ट क्लासिक
34 साल पुराना शाहरुख का रोमांटिक गाना, मलेरिया और लव के कॉम्बिनेशन से विनोद ने बनाए गजब के बोल
NDTV

कुछ गानों के मतलब बिना सिर-पैर के होते हैं, लेकिन उनको सुनने में काफी मजा आता है. इतना ही नहीं ऐसे इन गानों की एक जमाने में जमरप कैसेट बिका करती थीं. 34 साल पहले शाहरुख खान का एक ऐसा ही गाना आया था, जिसका कोई खास मतलब नहीं था, लेकिन किंग खान के इस एक गाने के लोग रातों-रात फैन हो गए थे. इस गाने का नाम 'लवेरिया हुआ' है. जिसे शाहरुख खान, जूही चावला और नाना पाटेकर पर फिल्माया गया है. यह गाना फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन का है. 

कुमार सानू, अलका याग्निक और जॉली मुखर्जी की आवाज

'लवेरिया हुआ' साल 1992 का सबसे हिट गानों में से एक था. इस गाने में संगीत जतिन-ललित का था, जबकि कुमार सानू, अलका याग्निक और जॉली मुखर्जी ने अपनी शानदार आवाज में गाया था.'लवेरिया हुआ' गाने को विनोद महेंद्र ने लिखा था. दिलचस्प बात यह है कि 'लवेरिया हुआ' गाने की धुन पहले शेखर कपूर की एक फिल्म के लिए लॉक थी. 

टिप्स के रमेश तुरानी ने जतिन-ललित से कहा कि शेखर कपूर अगले बीस साल फिल्म नहीं बनाएंगे, इसलिए गाना इसी फिल्म में इस्तेमाल कर लो. प्रोड्यूसर जी.पी. सिप्पी ने 'लव लव लव' दोहराने का सुझाव दिया ताकि लोग समझ सकें कि ये प्यार का गाना है. सिप्पी की इस सलाह ने गाने को और कैची बना दिया.

राजू बन गया जेंटलमैन के बारे में 

फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन में शाहरुख खान, जूही चावला और नाना पाटेकर जय के अलावा अमृता सिंह, नवीन निश्चोल, अजित वाछानी, अच्युत पोतदार और अंजन श्रीवास्तव जैसे कलाकार हैं. यह शाहरुख और जूही की पहली फिल्म साथ थी. निर्देशन अजीज मिर्जा का था. फिल्म भारत में लगभग 3.44 करोड़ की कमाई के साथ सफल रही और 1992 की 22वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. बजट कम था, लेकिन कहानी की सादगी और गानों ने इसे यादगार बना दिया.

यह फिल्म शाहरुख खान की शुरुआती सफलता का प्रतीक है. जतिन-ललित का शाहरुख के साथ यह पहला काम था. गाने की शूटिंग के दौरान ही संगीतकार जोड़ी ने शाहरुख की प्रतिभा को सराहा था. फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन की कहानी राज कपूर की 'श्री 420' से प्रेरित है. 

यह भी पढ़ें | 2026 के तीन महीने और इन 3 फिल्मों पर टिकी नजर, रजनीकांत, रणबीर और शाहरुख पर लगा 4700 करोड़ का दांव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Raju Ban Gaya Gentleman, Raju Ban Gaya Gentleman Budget, Raju Ban Gaya Gentleman Shooting, Juhi Chawla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com