विज्ञापन

45 साल पुराना आशा भोसले का भोजपुरी गाना, 'दुल्हनिया बनादे बलमु' में दिखी शादी की खुशी और उमंग

45 साल पहले यानी कि साल 1981 में भोजपुरी फिल्म 'धरती मैया' आई थी. इस फिल्म में आशा भोसले ने एक गीत गाया था. एक प्रेमिका के मन के भाव जाहिर करता ये गीत भोजपुरी सिनेमा के गोल्डन एरा की याद दिलाता है.

45 साल पुराना आशा भोसले का भोजपुरी गाना, 'दुल्हनिया बनादे बलमु' में दिखी शादी की खुशी और उमंग
45 साल पहले आशा भोसले ने इस भोजपुरी गीत से जीता था फैन्स का दिल
Social Media
नई दिल्ली:

भोजपुरी गीतों का इतिहास पुराना है. आज भले ही कल्पना पटवारी, शिल्पी राज, अक्षरा सिंह, स्वाति मिश्रा, अंकिता सिंह के गानों के दीवाने हों लेकिन एक समय इंडस्ट्री में आशा भोसले जैसे हिंदी सिनेमा के दिग्गजों की आवाजें गूंजती थीं. खासतौर पर आशा भोसले ने कई भोजपुरी फिल्मों में आवाज दी है. उन्हीं के ये पुराने गीत और भोजपुरी क्लासिक्स की कैटेगरी में शामिल होते हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक गीत के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी की बात कर रही है. 

हम जिस गीत की बात कर रहे हैं वह "दुल्हनिया बनादे बलमु" है. यह 1981 में आई भोजपुरी फिल्म धरती मैया का एक यादगार गीत है. इस फिल्म को कमर नरवी ने डायरेक्ट किया था वहीं इस फिल्म का म्यूजिक मशहूर कम्पोजर चित्रगुप्त ने दिया था. बात करें इस गीत के तो बोल लक्ष्मण शाहबादी ने लिखे हैं. इस गाने की आवाज दी महान गायिका आशा भोसले ने. फिल्म धरती मैया में कुणाल सिंह, पद्मा खन्ना, गौरी खुराना और ब्रज किशोर जैसे कलाकार लीड किरदारों में थे.

यह फिल्म गांव के बैकड्रॉप पर बेस्ड ड्रामा-एक्शन कहानी है. इसमें परिवार, धरती और संघर्ष का इमोशन है. फिल्म के गीत 'दुल्हनिया बनादे बलमु' की बात करें तो इस गीत के बोल सरल और भाव से भरे हैं. प्रेमिका अपने प्रिय से निवेदन करती है कि वह उसे दुल्हन बना दे. मेहंदी रचा दे, चुनरिया पहना दे और उसे अपना बना ले. यह गीत शादी की खुशी, सजावट और प्रेम का मधुर अहसास है. आशा भोसले की आवाज ने इसे और भी खास बना दिया.

चित्रगुप्त का म्यूजिक और भोजपुरी लोक शैली का मिक्स गाने को पुरानी यादों से जोड़ता है. आज भी यह गाना पुराने भोजपुरी संगीत के प्रेमियों में खूब सुना जाता है. धरती मैया के दूसरे गानों के साथ यह ट्रैक भोजपुरी सिनेमा के गोल्डन एरा की याद दिलाता है. यह गीत प्रेम, विवाह और ग्रामीण संस्कृति का सुंदर तस्वीर दिखाता है. आशा भोसले की आवाज में गाया गया "दुल्हनिया बनादे बलमु" आज भी दिलों को छूता है.

यह भी पढ़ें: 37 साल पुराना गाना मीनाक्षी शेषाद्री का बंजारन लुक हुआ सुपरहटि, चीर देता है यह विरह गीत, साधना सरगम की आवाज में सदाबहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asha Bhosle, Hindi Songs, Hindi News, Bhojpuri, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com