विज्ञापन

अंजली अरोड़ा की रामायण का रावण देख छूटी सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी, बोले- भाई जरा भी शर्म नहीं आई क्या

अंजली अरोड़ा की 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' 25 सितंबर 2026 को रिलीज हुई. फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. अब रावण के सीन पर लोगों की नजर पड़ी.

अंजली अरोड़ा की रामायण का रावण देख छूटी सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी, बोले- भाई जरा भी शर्म नहीं आई क्या
अब रावण पर पड़ी सबकी तिरछी नजर
Social Media
नई दिल्ली:

अंजली अरोड़ा की माइथोलॉजिकल हिंदी ड्रामा फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' 25 सितंबर 2026 को रिलीज हुई. पहले तो फिल्म में अंजली अरोड़ा के सीता के किरदार को लेकर चर्चा में थी. अब फिल्म के सीन इसे खूब चर्चा दिला रहे हैं. अब फिल्म का अशोक वाटिका का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वो सीन है जब रावण अशोक वाटिका में सीता से मिलने आता है. इस सीन में राणव को कुछ यूं दिखाया कि लोग इसे हजम नहीं कर पाए.

रावण को देख पब्लिक हुई हैरान

अशोक वाटिका में सीता मां बैठी थीं. इतने में वहां रावण की एंट्री होती है. रजनीश दुग्गल के लुक में कोई कमी हनीं लेकिन जिस तरह उनके वो दस सिर दिखाए गए वो लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया. एक शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए कमेंट किया, ये किस तरह का रावण है? एक ने लिखा, हे भगवान, इन्हें जरा भी शर्म नहीं आई क्या? एक ने कमेंट किया, उनके दिमाग में तो वो मास्टरपीस बना रहे थे. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, कंट्रोल सी और कंट्रोल वी वाला रावण. एक ने कहा, इस रावण को मार कर किसे अपने हाथ गंदे करने हैं.

इससे पहले चश्मा देख लोगों ने किए थे सवाल

रावण वाले इस सीन से पहले एक और सीन वालयल हुआ था. इसमें सुग्रीव के किरदार चश्मा पहने नजर आया था. इसे बारीकी से देखने वालों ने पॉइंट आउट किया और इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई थी. लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि चश्मा वाकई पहना हुआ है उन्हें गलत फहमी हो रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahakavya Shree Ramayana Katha, Entertainment, Bollywood, Anjali Arora, Rajnish Duggal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com