विज्ञापन

2003 की वो फिल्म, 13 में से 12 गानों में सलमान खान की आवाज बने उदित नारायण, एक गाने से छाए सुखविंदर सिंह

2003 में रिलीज हुई सलमान खान की इस फिल्म के गाने इतने पॉपुलर हुए कि यह साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली इंडियन म्यूजिक एल्बम बन गई. वहीं उदित नारायण और सुखविंदर सिंह की आवाज सुपरहिट हो गई. 

2003 की वो फिल्म, 13 में से 12 गानों में सलमान खान की आवाज बने उदित नारायण, एक गाने से छाए सुखविंदर सिंह
सलमान खान की फिल्म में उदित नारायण और सुखविंदर सिंह के हिट गाने
नई दिल्ली:

सलमान खान बॉलावुड के सुपरस्टार कहलाते हैं, जिन्होंने 90 के दशक में अपना करियर रोमांटिक हीरो के रुप में शुरू किया. लेकिन साल 2000 तक आते आते वह एक्शन में भी माहिर हो गए. लेकिन इस दशक में उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया, जिसने ना सिर्फ उनकी इमेज को बदला. बल्कि 13 गानों की एल्बम को भी साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली इंडियन म्यूजिक एल्बम में शुमार कर दिया. खास बात यह है कि 13 में से 12 में उदित नारायण उनकी आवाज बने और एक गाने में सुखविंदर सिंह की आवाज फैंस को इतनी पसंद आई कि वह गाना आज तक भाईजान की पहचान बन गया. 

सलमान खान की 2003 में आई फिल्म 

हम बात कर रहे हैं सलमान खान की फिल्म तेरे नाम की, जो रोमांटिक ट्रैजेडी फिल्म थी. फिल्म का निर्देशन एक्टर सतीश कौशिक ने किया था. जबकि जैनेंद्र जैन ने फिल्म को लिखा था. यह तमिल फिल्म सेतु का रीमेक थी, जो 1999 में आई थी. सलमान खान और भूमिका चावला के अलावा फिल्म में रवि किशन, गायत्री मोहन, सरफराज खान और सचिन खेड़ेकर नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें- हनुमान अंश से 51 साल पहले देवी मां पर बनीं इस फिल्म ने तोड़े थे रिकॉर्ड, चप्पल उतारकर सिनेमाघर पहुंचते थे दर्शक, उषा मंगेषकर का गाना सदाबहार

तेरे नाम की कहानी 

सलमान खान की फिल्म की कहानी राधे की है, जो कॉलेज का गुस्सैल और दबंग लड़का है. वहीं नई स्टूडेंट निर्जरा (भूमिका चावला) एक सीधी-सादी ब्राह्मण लड़की है, जिससे राधे को प्यार हो जाता है. लेकिन पहले निर्जरा उसे ठुकरा देती है, फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं. लेकिन कुछ गुंडे राधे पर हमला कर देते हैं, जिसके कारण वह पागल हो जाता है और उसे मेंटल अस्पताल में भर्ती किया जाता है. वहीं निर्जरा आत्महत्या कर लेती है, जिसका कारण उसकी जबरदस्ती शादी होती है. इसके बारे में जानने के बाद राधे वापस आश्रम लौट जाता है और बाकी जिंदगी वहीं बिताता है.  

तेरे नाम के गाने 

तेरे नाम ने 10 करोड़ के बजट में 24.5 करोड़ की कमाई की थी. जबकि 138 मिनट की फिल्म में 53.36 मिनट के सिर्फ गाने थे. फिल्म में 13 गानों में से उदित नारायण ने 12 को आवाज दी. जबकि एक गाना सुखविंदर सिंह ने गाया. गानों को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया था. जबकि समीर अंजान ने लिखा था. इसमें शामिल सॉन्ग इस प्रकार हैं....

पहला गाना चांद है, जो फिल्म में नहीं है. लेकिन इस गाने को उदित नारायण ने गाया था.  
दूसरा गाना क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती है, जिसे उदित नारायण ने गाया. 
तीसरा गाना लगन लागी है, जिसे सुखविंदर सिंह ने गाया और साजिद-वाजिद नें कपोज किया था. 
चौथा गाना मन बसिया ओ कान्हा है, जिसे अल्का याग्निक ने गाया था. 
पांचवा गाना ओ जाना रिमिक्स वर्जन के साथ  उदित नारायण, अलका याग्निक, केके , शान , कमाल खान ने गाया था. 
छठा गाना ओढ़नी है, जिसे उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया था.  
सातवां गाना तेरे नाम का टाइटल ट्रैक सैड वर्जन और फीमेल वर्जन के साथ उदित नारायण, अलका याग्निक ने गाया. 
आठवां गाना तुमसे मिलना है, जिसे उदित नारायण, अलका याग्निक ने गाया. 
नौंवा गाना तूने साथ जो मेरा छोड़ा है, जो     उदित नारायण, राघव ने गाया. 
दसंवा गाना तूने साथ जो मेरा छोड़ा है, जिसे उदित नारायण ने गाया और साजिद - वाजिद ने कंपोज किया. 

ये भी पढ़ें- 48 साल पुराना गाना, गुलजार के लिखे बोल को किशोर कुमार ने गाया था गलत, आज तक नहीं हुआ ठीक, लेकिन फिर भी है सुपरहिट

ये Video भी देखें: Hera Pheri 3 में बाबू राव की हुई वापसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Tere Naam, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com