अमेजन प्राइम वीडियो पर नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. वहीं सोशल मीडिया पर इनकी खूब चर्चा होती है. इसी बीच हाल ही में रिलीज हुई एक 131 मिनट की थ्रिलर फिल्म की कुछ वीडियो और कहानी की चर्चा इंस्टाग्राम रील्स पर देखने को मिल रही है. वहीं प्राइम वीडियो पर यह नंबर वन फिल्म है. जबकि सीरीज और फिल्मों में यह टॉप 5 में अपनी जगह बना चुकी है. इसकी कहानी एक सस्पेंड पुलिस ऑफिसर की है, जो अपने दोस्त की मौत का राज सुलझाने की कोशिश करती है और अपनी शादीशुदा जिंदगी को खतरे में डालती है. हम बात कर रहे हैं प्राइम वीडियो की फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग का.
क्राइम ड्रामा थ्रिलर बनी प्राइम वीडियो की नंबर वन फिल्म
क्राइम ड्रामा और मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' में बबीता सिंह उर्फ 'बेबी' की पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं. अभिनेत्री ने बताया कि इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने करीब 14 किलो वजन बढ़ाया था. अंबिएका पंडित द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा और मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' निमिषा सजयन के अलावा, अंशुमान पुष्कर, बरुण सोबती, सुनीता राजवर और राजेश कुमार. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.
ये भी पढे़ं- भारत के बाद दुनियाभर में गूंजेगी हनुमान अंश की गूंज, कांतारा-KGF के मेकर्स ने उठाया बीड़ा, वर्ल्डवाइड रिलीज का ऐलान
बबीता सिंह रिपोर्टिंग की कहानी
फिल्म की कहानी बबीता सिंह (निमिषा सजान) की है, जो भोपाल में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हैं, जो अपने पिता की मौत के बाद दया आधार पर पुलिस में आईं. इसके चलते उसे ऑफिस में उन्हें हल्के में लिया जाता है. वहीं पति शारद (अंशुमान पुष्कर) और ससुराल को खुश रखने के लिए बबीता जानबूझकर एक फर्जी आरोप को कुबूल करती है और सस्पेंशन लेती हैं. फिर वह ससुराल जाती है और उसकी मुलाकात बचपन के दोस्त बंसी (बरुन सोबती) से होती है. लेकिन उसी रात बंसी की रहस्यमय हत्या हो जाती है. इसके बाद स्थानीय पुलिस मामले को हल्के में लेती है, जिसके बाद वह अपने दोस्त की हत्या का कारण पता लगाती है.
एक्ट्रेस ने बढ़ाया वजन
अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि इस रोल के लिए जब उन्हें सुना गया था, तब उनका वजन 58 किलो था और वजन बढ़ाने के लिए एक प्रोफेशनल टीम के साथ काम करना शुरू किया और आखिरकार वजन बढ़कर 72 किलो तक पहुंच गया. अपने ट्रांसफॉर्मेंशन के अनुभव को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "मैं इस किरदार को निभाने के लिए 14 किलो वजन बढ़ाया। जब मुझे इस रोल के लिए चुना गया था तब मेरा वजन 58 किलो था, फिर हमने वजन बढ़ाने की जर्नी शुरू की, इसके लिए हमारे पास डॉ. सिद्धांत करण और शेफ सैफ दादा जैसे प्रोफेशनल्स की टीम थी. तो पहले इसकी शुरुआत 1,200 कैलोरी से हुई और फिर यह 8,000 कैलोरी तक पहुंच गई."
उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह एक बुरे सपने की तरह था. क्योंकि 8,000 कैलोरी बढ़ाना बहुत ज्यादा है. यह खाने की बहुत बड़ी मात्रा है, मैं सच में बस खाना अंदर ठूंस रही थी, लेकिन मुझे इस पूरी प्रोसेस में मजा भी आया, क्योंकि इसने मुझे शायद किरदार के और करीब ला दिया था, इसलिए मैंने एंजॉय भी किया."
ये भी पढे़ं- 27 साल पहले आया कुमार सानू का रोमांटिक गाना, बस ड्राइवर बना करोड़ों का मालिक, कानों में घोलती है सपनों की मिठास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं