8 years ago
बेंगलुरु:
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शनिवार को 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. चुनाव आयोग ने कहा कि 2013 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में 71.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. मतदान का प्रतिशत अभी और बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि कुछ मतदाता शाम छह बजे के बाद भी मतदान केंद्रों के बाहर पंक्ति में खड़े हुए हैं. कर्नाटक विधानसभा के 224 सीटों में से 222 सीटों के लिए मतदान हुआ. 2600 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें से 2400 से अधिक पुरूष और 200 से अधिक महिला उम्मीदवार हैं. कुल 5,06,90,538 मतदाता हैं जिसमें से 2,56,75,579 पुरुष मतदाता और 2,50,09,904 महिला मतदाता और 5,055 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "वह बहुत आश्वस्त हैं कि उनकी पार्टी दोबारा सत्ता आएगी."
एक अधिकारी ने कहा, "अधिकतर जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया, कहीं-कहीं से ईवीएम में खराबी, मतदाता सूची में नाम नहीं होने और प्रक्रियात्मक देरी की शिकायत सामने आई."कांग्रेस, भाजपा और जेडी-एस तीनों पार्टियों ने चुनाव जीतने का दावा किया है.
राज्य में विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस. येदियुरप्पा सबसे पहले वोट करने वालों में से रहे. उन्होंने शिवमोगा जिले के शिकारीपुरा में वोट किया. उन्होंने कहा कि भाजपा 140-150 सीटें जीतेगी और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने शपथ ग्रहण समारोह में बुलाएंगे.
सिद्धारमैया ने शनिवार को मतदान करने के बाद येदियुरप्पा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं, कांग्रेस 120 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेगी.
जनता दल-सेक्युलर प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा और उनकी पत्नी चेनम्मा और बेटे एच.डी. रेवन्ना ने हसन जिले के होलेनारसिपुर में मतदान किया. देवगौड़ा ने संवाददताओं से कहा, "हमें सरकार बनाने की उम्मीद है, क्योंकि हमने बहुमत हासिल करने के लिए काफी काम किया है."
बेंगलुरू में सुबह 6.30 बजे से ही मतदाता मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में खड़े देखे गए. बेंगलुरू के राजराजेश्वरी नगर में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता पहचानपत्र मिलने की वजह से इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया है. अब इस सीट पर मतदान 28 मई को होगा. वहीं, भाजपा उम्मीदवार बी.एन. विजय कुमार के निधन की वजह से जयनगर सीट पर भी मतदान स्थगित कर दिया गया है.
राज्य के 30 जिलों के 58,008 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जिनमें से 600 मतदान केंद्र गुलाबी रंग के हैं, जिन्हें महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इन मतदान केंद्रों पर सभी महिला सुरक्षाकर्मी ही तैनात हैं. चुनाव के लिए राज्य में 1.5 लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है. मतगणना 15 मई को होगी. चुनावी मैदान में कुल 2,654 उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जिनमें 219 महिलाएं हैं. कांग्रेस के कुल 222, भाजपा और जेडी-एस के 201-201, अन्य पार्टियों के 800 और 1,155 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं.
बेंगलुरू से लगभग 450 उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मैसुरू के चामुंडेश्वरी और विजयपुरा जिले के बादामी से चुनाव लड़ रहे हैं. बेल्लारी से भाजपा लोकसभा सदस्य बी. आर. श्रीरामुलु भी दो सीटों (बादामी और मोलाकामुरु) से चुनाव लड़ रहे हैं. जेडी-एस कर्नाटक के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी भी रामनगर और चन्नापटना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार येदियुरप्पा शिवमोगा के शिकारीपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं. वह भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष भी हैं.