नई टीम, पहला सीजन और पहली बार कप्तानी. 28 साल के हरफनमौला हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए. पहले ही सीजन अपनी टीम गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) को सीधे फाइनल तक पहुँचा दिया और सबसे बड़ी बात अपने मेंटॉर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की तरह ठंडे दिमाग से कप्तानी की, कुछ मौकों को छोड़कर (एक बार मोहम्मद शमी ने कैच लपकने की कोशिश तक नहीं की थी तब पांड्या ने आपा खोया था). बिंदास हार्दिक पांड्या इतने शांत और संजीदगी के साथ कप्तानी करेंगे ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: RCB vs LSG: इस बात पर अंपायर से जा उलझे केएल राहुल और कुणाल पांड्या, कर दिया मैच का माहौल गरम- Video
फाइनल पहुंचने पर हार्दिक पांड्या ने कप्तानी के बारे में कहा, "माही भाई मेरे लिए एक प्रिय मित्र, भाई और परिवार हैं. मैंने उनसे कई चीजें सीखी हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से मजबूत बनना चाहता था. मैंने हमेशा शांति से सोचा है और यह मेरे लिए जीवन के साथ-साथ क्रिकेट के मैदान में भी महत्वपूर्ण रहा है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टी20 वर्ल्ड कप में हार का 'जिम्मेदार'
कुछ महीने पहले तक हार्दिक अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे थे. पिछले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए भारतीय टीम में चुने जाने पर खासा विवाद भी हुआ था. तब वो कमर की तकलीफ से जूझ रहे थे और गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं थे. सिर्फ बल्लेबाजी के लिए उनका वर्ल्ड कप टीम (Team India) में चुना जाना सही साबित नहीं हुआ. हार्दिक ने यूएई में 8 नवंबर को नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच खेला और उसके बाद टीम से बाहर चल रहे हैं.
वर्ल्ड कप के बाद भारत लौटे तो एक और मुसीबत इस ऑलराउंडर का इंतजार कर रही थी. एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने उनकी दो बेशकीमती घड़ियां जब्त कर ली जिनकी कीमत 5 करोड़ रुपये बताई गई. हार्दिक पांड्या इसके लिए बिल नहीं दिखा सके थे.
मुंबई इंडियंस का छूटा साथ
बहरहाल वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने अपने कमर की सर्जरी कराई. आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया और गुजरात टाइटंस ने उन्हें 15 करोड़ में खरीद कर सीधे कप्तान बना दिया. तब आलोचकों ने जीटी के इस फैसले पर काफी सवाल उठाए थे. अब हार्दिक पांड्या ने अपने प्रदर्शन से सबके जुबान पर टेप चिपका दिया है.
उन्होंने कहा, "मैं हर हालात में शांतचित्त रहने की कोशिश करता हूँ. इस तरह ही बेहतर फैसले लिए जा सकते हैं. अपने करियर और जीवन में भी हड़बड़ाने की बजाय मैं 10 सेकंड रुकना पसंद करता हूं."
यह भी पढ़ें: RCB के लिए Rajat Patidar ने वो कर दिया जो आज तक कोई नहीं कर सका, क्रिस गेल को भी छोड़ा पीछे
मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पांड्या की पहचान बनी. वो साल 2015 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में शामिल हुए थे. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग की बदौलत पांड्या ने नाम कमाया. जिसके बाद अगले ही साल राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे. हार्दिक पांड्या ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की.
जल्दी ही उनकी तुलना 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव से की जाने लगी. सब-कुछ ठीक चल रहा था. करियर सरपट भाग रहा था. लेकिन जल्दी मिली सफलता से कई बार चंचल युवा मन दौलत और शोहरत के साथ करियर में संतुलन नहीं बिठा पाता है. कई बड़े सितारों की तरह विराट कोहली भी डगमगाए थे.
कॉफी विद करण का विवाद
2019 में 'कॉफी विद करण' शो के दौरान हार्दिक पांड्या ने महिलाओं के बारे में ओछी टिप्पणी कर दी. फिर क्या था बवाल मच गया. उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरा छोड़कर बीच में ही भारत लौटना पड़ा. बीसीसीआई ने उन्हें निलंबित कर दिया. बाद में उन्होंने बीसीसीआई की जांच समिति से माफी मांग ली.
जाहिर सी बात है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. चोट, सर्जरी, विवाद और भी बाकी सब कुछ देख लिया, लेकिन उनका कहना है कि हर बात का सामना उन्होंने मुस्कुराकर किया है.
उन्होंने कहा, "लोग तो बातें करेंगे ही. यह उनका काम है. मैं कुछ नहीं कर सकता. हार्दिक पंड्या का नाम हमेशा बिकता है और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. मैं मुस्कुराकर इसका सामना करता हूं."
यह भी पढ़ें: पू्र्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज उमर गुल बने इस अंतरराष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच
गुजरात टाइटंस के साथ नई शुरुआत
हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस आईपीएल (IPL 2022) के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली सबसे पहली टीम बनी और सबसे पहले फाइनल में भी पहुँची. गुजरात ने पहले ही मैच में लखनऊ को हराया, फिर दिल्ली और पंजाब को भी हराया. चौथे मैच में हैदराबाद के हाथों उन्हें पहली हार देखने को मिली. उसी मैच में हार्दिक पांड्या मोहम्मद शमी पर गुस्सा करते नजर आए थे. इस हार के बाद लगातार 5 मैच जीतकर गुजरात टॉप पर आ गई. लीग मुकाबलों में गुजरात ने 14 में 10 मैच जीते और पहले नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुँची.
हार्दिक पांड्या ने न सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी की तरह 'कूल' कप्तानी की बल्कि अपने प्रदर्शन से टीम के सामने मिसाल भी रखी. इस सीजन में हार्दिक पांड्या ने 45.3 की औसत से 453 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 132.84 का रहा है. उन्होंने 7.73 की इकॉनमी से पांच विकेट लिए हैं.
अब तो बस एक मैच सामने है और फिर ट्रॉफी के साथ सुनहरा भविष्य. लगता है कि भारतीय क्रिकेट में हार्दिक पांड्या के युग का आगाज होने जा रहा है.
संजय किशोर NDTV इंडिया के स्पोर्ट्स एडिटर हैं...
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं.