पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल को अफगानिस्तान का गेंदबाजी कोच बनाया गया है. उनको अभी आने वाले जिम्मबाब्वे के दौरे से अपनी जिम्मेदारी संभालनी है जहां पर वनडे और टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. आपको बता दें कि गुल अभी हाल में अप्रैल में यूएई में अफगानिस्तान की टीम के ट्रेनिंग कैंप में बॉलिंग कंसलटेंट के रुप में भी काम कर रहे थे.
यह पढ़ें- लात-घूसों से हुई शिखर धवन की पिटाई का VIDEO वायरल, देखिए क्या है पूरा मामला
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा पाकिस्तानी दिग्गज ने हमारे राष्ट्रीय लाइनअप में तेज गेंदबाजों के साथ काम किया और शिविर में उनकी प्रभावशीलता के साथ-साथ जरूरत के आधार पर, उन्हें राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में एक स्थायी अनुबंध की पेशकश करने का निर्णय लिया गया. गुल पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान के साथ भूमिका में थे, जिन्हें शिविर के लिए बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में चुना गया था. गुल को पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ भी ऐसा ही कोचिंग का अनुभव है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- यासीन मलिक की सजा पर तिलमिलाए आफरीदी को पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने दिया करारा जवाब
अगर उमर गुल के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो टेस्ट मैचों में पाकिस्तान के लिए 163 विकेट वनडे में 179 और टी20 में 85 विकेट लिए हैं. उमर गुल ने आईपीएल में भी 12 विकेट अपने नाम किए हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं