विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2021

बिहार के रूपेश हत्याकांड पर डीजीपी के दावे पर तेजस्वी क्यों सवाल उठा रहे हैं?

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी रूपेश कुमार के हत्यारों के अब तक गिरफ्तार न होने पर सवाल उठाया

बिहार के रूपेश हत्याकांड पर डीजीपी के दावे पर तेजस्वी क्यों सवाल उठा रहे हैं?
बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव (फाइल फोटो).
पटना:

पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार (Rupesh Kumar) की हत्या को एक हफ़्ते हो गए लेकिन अभी तक बिहार पुलिस (Bihar Police) अपराधियों को गिरफ़्तार नहीं कर पाई है. लेकिन राज्य के पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल ने दावा किया कि हत्या एयरपोर्ट पर पार्किंग विवाद से सम्बंधित है. हालांकि इसके बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी.

लेकिन विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का कहना है कि बिहार पुलिस बकरा खोज रही है. उनके अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार असल अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि बिहार पुलिस बकरा खोज रही है? राज्य के गृहमंत्री ने सत्ता शीर्ष पर बैठे लोगों को बचाने के बहाने खोजने की निविदाएं आमंत्रित की हैं.

इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मंगलवार को मृतक रूपेश के परिवार वालों से मिले. 

चिराग पासवान ने भी हत्यारों के अब तक गिरफ्तार न होने पर सवाल उठाया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com